न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुआ खुलासा, इस वजह से चुना विवेक ओबेरॉय को नरेंद्र मोदी की बायोपिक के लिए

विवेक ओबेरॉय का कहना है कि मैं बहुत लक्की हूं कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिल रह है। मैं ठीक वैसा ही फील कर रहा हूं जैसा 16 साल पहले करता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 9:38:59

हुआ खुलासा, इस वजह से चुना विवेक ओबेरॉय को नरेंद्र मोदी की बायोपिक के लिए

ऐसा लगता है बॉलीवुड में बायोपिक फिल्में अपने पीक पर हैं। हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनाई गई फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है वही इसके बाद अब भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बॉयोपिक बनाई जा रही है, जिसमें मुख्य भूमिका के लिए विवेक ओबेरॉय को लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। अपने किरदार को लेकर विवेक ओबेरॉय बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

विवेक ओबेरॉय का कहना है कि 'मैं बहुत लक्की हूं कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिल रह है। मैं ठीक वैसा ही फील कर रहा हूं जैसा 16 साल पहले करता था। मैं उस समय जैसा ही एक्साइटेड फील कर रहा हूं क्योंकि किसी भी कलाकार के लिए ये रोल उसके करियर के सबसे अहम किरदारों में से एक है। मैं चाहता हूं कि जब इस फिल्म के साथ मेरा सफर खत्म हो उस दौरान मैं उस दौरान और ज्यादा बेहतर और अच्छा इंसान बनकर उभरूं।'

bollywood,pm narendra modi,vivke oberoi,pm modi biopic,pm narendra modi biopic

विवेक ने आगे कहा, 'मोदी जी दुनिया के सबसे बड़े लीडरों में से एक हैं। उनकी पर्सनैलिटी को स्क्रीन पर फिल्माना अपने आप में एख बड़ी चुनौती है। उनकी बॉडी लैंग्वेज, उनके बोलने का स्टाइल कॉपी करना आसान नहीं है। मुझे इसके लिए सभी की दुआएं चाहिए ताकि मैं इस काम को ठीक से पूरा कर सकूं।'

विवेक ओबेरॉय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार के लिए क्‍यों चुना गया, अब इसका खुलासा हो गया है। फ‍िल्‍म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने इस बात का खुलासा किया कि उन्‍हें एक समर्पित एक्टर चाहिए था जो अनुभवी हो और दो साल दे सके। 7 घंटे बैठकर मेकअप करना और पोस्टर्स के लिए 15 लुक टेस्ट देना हर किसी के बस की बात नहीं। संदीप ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि आज के समय हर कोई पैसा चाहता है लेकिन विवेक ने फिल्म को बहुत कुछ दिया है। यह बड़ी बात है कि कोई एक फिल्म को 800 दिन दे।

बता दें कि फिल्‍म के पोस्‍टर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिलीज किया है। इसे कुल 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की टैगलाइन है- 'देशभक्ति ही मेरी शक्ति है'। बता दें फिल्‍म का निर्देशन कर रहे ओमंग कुमार इससे पहले सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक भी बना चुके हैं। यह फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी चलीं और फैंस की उम्‍मीदों पर भी खरी उतरीं।

bollywood,pm narendra modi,vivke oberoi,pm modi biopic,pm narendra modi biopic

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता उमंग कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायोपिक का निर्देशन करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें इस पर गर्व है। 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके उमंग ने ट्विटर पर मोदी को 'भारत के इतिहास में सबसे सफल नेताओं में से एक' बताया।

निर्देशक ने सोमवार को ट्वीट किया, "श्री नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्ति की बायोपिक का निर्देशन करना, जो भारत के इतिहास के सबसे सफल नेताओं में से एक हैं, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे इसके निर्देशन पर गर्व है। विवेक ओबेरॉय लेजेंड की भूमिका में हैं। सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह ने इसका निर्माण किया है।"

bollywood,pm narendra modi,vivke oberoi,pm modi biopic,pm narendra modi biopic

पीएम नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक में सलमान खान होते तो ज्‍यादा मजा आता : उमर अब्‍दुल्‍ला

लगता है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला को पीएम मोदी के रोल में विवेक ओबराय का किरदार ज्‍यादा रास नहीं आया। इसका इजहार ट्विटर पर करते हुए उमर अब्‍दुल्‍ला ने लिखा कि सुपरस्‍टार सलमान खान को 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्‍म का केंद्रीय रोल निभाने को मिलता तो ज्‍यादा मजा आता।

यहां तक कि उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पर आधारित अनुपम खेर की फिल्‍म 'द एक्‍सीडेंटल प्राइम मिनिस्‍टर' से इसकी तुलना भी की। उमर अब्‍दुल्‍ला ने लिखा, ''डॉ मनमोहन सिंह को अनुपम खेर के कद वाला अभिनेता मिला। लेकिन मोदी जी का किरदार विवेक ओबराय निभाएंगे। सलमान खान होता तो क्‍या मजा आता।''

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम