न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म माफिया के कारण सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हुई ‘रंगीला राजा’

मुझे सेंसर बोर्ड के कामकाज के बारे में मेरे स्पष्टवादी विचारों के लिए निशाना बनाया जा रहा है और मेरी वजह से मेरे प्रमुख अभिनेता गोविंदा को निशाना बनाया जा रहा है। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं कह सकता हूं कि गोविंदा और मेरे फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा दुश्मन हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 1:11:52

फिल्म माफिया के कारण सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हुई ‘रंगीला राजा’

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहते हुए पहलाज निहलानी खासे विवादों में रहे। इस पद के कारण उन्हें फिल्मकारों से नाराजगी मोल ले ली जिसके चलते बतौर निर्माता उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘रंगीला राजा’ को असफलता का मुंह देखना पड़ा है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने से सिनेमा मालिकों ने इंकार कर दिया। बिहार और झारखंड जैसी जगहों पर फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई।

अपनी फिल्म की असफलता का सारा ठीकरा उन्होंने फिल्म माफिया पर निकाला है। हाल ही में मीडिया को दिए अपने एक साक्षात्कार में निहलानी ने कहा, मुझे सेंसर बोर्ड के कामकाज के बारे में मेरे स्पष्टवादी विचारों के लिए निशाना बनाया जा रहा है और मेरी वजह से मेरे प्रमुख अभिनेता गोविंदा को निशाना बनाया जा रहा है। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं कह सकता हूं कि गोविंदा और मेरे फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा दुश्मन हैं।

bollywood,pahlaj nihalani,govinda,rangeela raja,rangeela raja flop

‘रंगीला राजा’ के लिए सिनेमाघरों की कमी पर निहलानी ने कहा कि उन्हें बिहार और झारखंड जैसी जगहों पर फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया गया था। ये गोविंदा के पारंपरिक गढ़ रहे हैं, जहां के लोग उनकी फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं। पटना या रांची में एक भी सिनेमाघर ‘रंगीला राजा’ प्रदर्शित करने पर सहमत नहीं हुआ। क्यों, क्योंकि मेरी फिल्म खराब है। क्या केवल गुणवत्ता वाली फिल्में ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं और किसने तय किया कि मेरी फिल्म घटिया है। मुट्ठी भर आलोचक, जिनके लिए मैंने प्रेस शो नहीं किया। इसलिए वे मुझसे परेशान थे और उन्होंने इसका बदला मेरी फिल्म से लिया।

bollywood,pahlaj nihalani,govinda,rangeela raja,rangeela raja flop

अपने बयान में वे इससे आगे कहते हैं, "मुझे पता है कि वे कौन हैं। मैं उन लोगों को जानता हूं, जो गोविंदा और मुझे खत्म करना चाहते हैं। मनोरंजन उद्योग एक ग्लैमरस माफिया द्वारा चलाया जाता है। वे सभी एक साथ बैठते हैं, खाते हैं, सोते हैं और फिल्में बनाते हैं। मेरे जैसे तनहा निर्माता, जिसके पीछे किसी कॉर्पोरेट का हाथ नहीं है, उसे कॉर्पोरेट संस्कृति के नाम पर फिल्म उद्योग से बाहर किया जा रहा है। लेकिन वह कहीं नहीं जाएंगे, क्योंकि वह उन लोगों से अधिक समय से फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं, जो इन चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। मैं गोविंदा के साथ एक और फिल्म बनाऊंगा और साबित करूंगा कि वह भी ए-लिस्ट स्टार हैं।’’

गौरतलब है कि गोविन्दा को फिल्म उद्योग में लाने का श्रेय पहलाज निहलानी को जाता है। पहलाज ने उन्हें अपनी फिल्म ‘झूठा इल्जाम’ के जरिये दर्शकों से परिचित कराया था। 80 के दशक में आई इस फिल्म को गोविन्दा के डांस के कारण खासी सफलता मिली थी। इस फिल्म का एक गीत ‘आई एम ए स्ट्रीट डांसर. . . .’ आज भी लोकप्रिय है। गोविन्दा को लेकर उन्होंने शोला और शबनम, आँखें जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम