न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहाँ सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावती' को कहा हाँ वही करणी सेना ने BJP को दी धमकी

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पद्मावती को यू/ए प्रमाण-पत्र के साथ रिलीज की अनुमति देने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी की शुक्रवार को निंदा की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2018 4:15:54

यहाँ सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावती' को कहा हाँ वही करणी सेना ने BJP को दी धमकी

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पद्मावती को यू/ए प्रमाण-पत्र के साथ रिलीज की अनुमति देने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी की शुक्रवार को निंदा की और साथ ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने मीडिया से यहां कहा, "मैं केंद्र सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि इस फिल्म का समर्थन करके क्या लाभ मिलेगा? जिन सभी हिंदू पार्टियों से हमने हिंदुत्व के बारे में जाना है, वे सभी इस फिल्म पर शांत हैं।"

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार इस फिल्म पर चुप्पी साधे हुए है, जबकि विदेशी कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्च र्स ने इस फिल्म का निर्माण नोटबंदी के दौरान किया था। जिस समय हमें 4,000 रुपये नहीं मिल पा रहे थे, उस समय (संजय लीला) भंसाली ने कैसे 160 से 180 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए।"

उन्होंने कहा, "भंसाली को ब्रिटेन से (डेविड) भी हेडली के जरिए एक प्रमाण-पत्र मिला है। हेडली वर्तमान में जेल में है। मैं जानना चाहता हूं कि भंसाली जेल में क्यों नहीं हैं? उनकी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए उनसे पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है?"

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पिछले सप्ताह भंसाली के निर्देशन में निर्मित विवादित फिल्म को प्रमाण-पत्र देने के अपने निर्णय की घोषणा की थी। साथ ही निर्माताओं को फिल्म का शीर्षक बदलने सहित उसमें पांच संशोधन करने के सुझाव दिए थे।

यह फैसला जोशी की उपस्थिति में एक विशेष समिति की बैठक के बाद लिया गया था। समिति में उदयपुर से अरविंद सिंह, इतिहासकार चंद्रमणि सिंह और जयपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के.के. सिंह शामिल थे।

हालांकि, गोगामेड़ी ने कहा, "फिल्म 'पद्मावती' देखने के बाद अरविंद सिंह और के.के. सिंह ने कहा कि इस फिल्म से विरोध प्रदर्शन भड़क उठेंगे। इसके बावजूद, प्रसून जोशी ने फिल्म को हरी झंडी दे दी।"

उन्होंने कहा, "यदि सीबीएफसी को खुद से निर्णय लेना था, तो उन्होंने हमारे समुदाय के लोगों को क्यों आमंत्रित किया? हम जल्द ही इस फिल्म के खिलाफ विरोध करेंगे और स्मृति ईरानी और प्रसून जोशी के पुतले जलाएंगे।"

जोशी का कहना है कि विशेष समिति की भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर