न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावत' : फिल्म का विरोध करने वालों को करारा जवाब, राजपूतों के उसूलों का और उनकी शूरवीरता का जमकर बखान

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यह फिल्म राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा में प्रदर्शित नहीं होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jan 2018 6:58:10

 'पद्मावत' : फिल्म का विरोध करने वालों को करारा जवाब, राजपूतों के उसूलों का और उनकी शूरवीरता का जमकर बखान

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यह फिल्म राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा में प्रदर्शित नहीं होगी। फिल्म प्रदर्शन से पूर्व इसे मीडिया को विशेष स्क्रीनिंग के जरिये दिखाया गया। बेहद उत्सुकता के साथ देखी गई इस फिल्म को जो रिव्यू मिले हैं उसने इसके विरोध को राजनीतिक इच्छापूर्ति का जरिया सिद्ध कर दिया है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और जिस अंदाज में अग्रिम बुकिंग में सिनेमाघरों के शोज हाउसफुल हुए हैं उससे इस बात का अंदाजा लग गया है कि आगामी 25 जनवरी से नियमित शोज में प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेगी।

फिल्म के तीन महत्त्वपूर्ण किरदार—अलाउद्दीन खिलजी, पद्मावती और राव राजा रतन सिंह—हैं, इनकी भूमिकाएँ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अभिनीत की हैं। इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि इन तीनों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं सशक्तता के साथ परदे पर जीवंत किया है। विशेष रूप से रणवीर सिंह अपनी अदाकारी से अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को बड़े परदे पर जीवंत करने में कामयाब रहे हैं। उनके हिस्से में आए कुछ दृश्य ऐसे हैं जहाँ वे बेहद खूखार दिखते हैं। उनके अभिनय की सफलता में सहायक रहा है उनका मेकअप, जिसके लिए भंसाली की तारीफ करेंगे जो उन्होंने सोचा है।

bollywood,padmaavat,padmavati,sanjay leela bhansali,shahid kapoor,ranveer singh,deepika padukone,gossips,entertainment

दीपिका पादुकोण पद्मावती को पूरी तरह से परदे पर उतारने में कामयाब रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय से पद्मावती की सुंदरता और वीरता का बखूबी अहसास कराया है। दीपिका ने पद्मावती की भूमिका में जान फूंक दी है। निश्चित तौर पर वे वर्ष 2018 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के समस्त पुरस्कार अपनी झोली में डालने में कामयाब होंगी। राव राजा रतन सिंह की भूमिका में शाहिद कपूर जमे हैं। उनका किरदार बेहद शांत है। उनकी अदाकारी संयमित है, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहती है।

इतना पढ़ने के बाद आप का भी मन हो गया होगा फिल्म को देखने का आपको बता दें कि फ‍िल्‍म राजपूत आन-बान और शान की कहानी है। इसका सबूत है फिल्म के ये डायलॉग्स। जो फिल्म के विरोधियों की जुबान पर भी लंबे समय तक रहेंगे। रिलीज से पहले मेकर्स ने डायलॉग्स के कुछ प्रोमो भी जारी किए थे जो बस एक झलक भर है। फिल्म में ऐसे बहुत डायलॉग्स हैं, जो राजपूतों के उसूलों का और उनकी शूरवीरता का जमकर बखान करते हैं।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल