न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मणिकर्णिका' विरोध : अगर ब्राह्मण का खून बहेगा तो राजपूत क्या चुप रहेगा - करणी सेना

करणी सेना ने अब रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' में इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले 'सर्व ब्राह्मण महासभा' के समर्थन में उतर आई है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 07 Feb 2018 6:28:17

'मणिकर्णिका' विरोध : अगर ब्राह्मण का खून बहेगा तो राजपूत क्या चुप रहेगा - करणी सेना

संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' का विरोध कर सुर्खियां बटोर चुकी श्री राजपूत करणी सेना ने अब रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' में इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले 'सर्व ब्राह्मण महासभा' के समर्थन में उतर आई है। इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'झांसी की रानी' के जीवन पर आधारित है और इसमें कथित रूप से लक्ष्मीबाई का एक ब्रिटिश अधिकारी के साथ संबंध दिखाया गया है।

जब राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कल्वी से जब यह पूछा गया कि क्या संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे ब्राह्मण महासभा का समर्थन करेगी? उन्होंने कहा, "अगर ब्राह्मण का खून बहेगा तो राजपूत क्या चुप रहेगा, जब राजपूत का खून बहा तो ब्राह्मण कभी चुप नहीं रहा।"

उन्होंने दावा किया कि 'पद्मावत' फिल्म की रिलीज के विरोध में ब्राह्मणों ने 10 हजार पत्रों पर खून से हस्ताक्षर किए थे। 'पद्मावत' के निर्माता संजय लीला भंसाली, अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ एफआईआर खारिज होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "यह होना ही था, क्योंकि शीर्ष अदालत ने पहले ही फिल्म रिलीज की घोषणा कर दी थी और इस मुद्दे को अभिव्यक्ति की आजादी के साथ जोड़ा था।"

bollywood,karni sena,brahmin mahasabha,manikarnika,manikarnika controversy,bollywood news

कल्वी ने कहा, "उच्च न्यायालय निश्चय ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करेगा। इसमें कुछ नया नहीं है।" यह पूछे जाने पर कि क्या राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और गुजरात में फिल्म रिलीज होने की कोई उम्मीद है? उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय सिनेमा घरों पर फिल्म रिलीज करने का दबाव नहीं बना सकता और सिनेमा घर के बाहर अर्धसैनिक बल को तैनात करने का आदेश नहीं दे सकता।"

उन्होंने कहा कि इन चार राज्यों ने पहले ही फिल्म नहीं रिलीज करने का निर्णय किया था और इनमें से तीन राज्य पहले ही इस संबंध में शीर्ष अदालत का रुख कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "जहां तक हमें पता है कि इन राज्यों में सिनेमा घरों के मालिक फिल्म रिलीज करने को तैयार नहीं है। नौ फरवरी को नई फिल्में रिलीज हो रही हैं और इसलिए सिनेमा घरों के मालिक उन फिल्मों के प्रति ज्यादा उत्सुक हैं।"

bollywood,karni sena,brahmin mahasabha,manikarnika,manikarnika controversy,bollywood news

कल्वी ने कहा, "राजस्थान और मध्यप्रदेश में फिल्म वितरण का काम देखने वाले राज बंसल ने दोनों राज्यों में फिल्म रिलीज करने से इंकार किया है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने भी राजस्थान में फिल्म रिलीज करने से इंकार किया है।" उन्होंने कहा, "हमने सरकार से ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मुद्दे को देखने के लिए प्री-स्क्रीनिंग बोर्ड का निर्माण करने को कहा है। हमने मजबूती के साथ 'पद्मावत' और 'मणिकर्णिका' फिल्म में विवादास्पद पहलुओं के लिए समिति गठित करने की मांग की है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह