न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 महीने, कमाई 900 करोड़, नंबर 1 पर हैं कैटरीना कैफ

गत दो वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर असफलता का स्वाद चख रही कैटरीना कैफ ने 2017 के अंतिम दिनों में सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त वापसी की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 18 Apr 2018 5:34:46

12 महीने, कमाई 900 करोड़, नंबर 1 पर हैं कैटरीना कैफ

गत दो वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर असफलता का स्वाद चख रही कैटरीना कैफ ने 2017 के अंतिम दिनों में सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त वापसी की है। यह फिल्म कैटरीना की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई। इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व ही सलमान खान ने कैटरीना कैफ के करियर को फिर से संवारने की जिम्मेदारी ले ली थी, जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ एक साथ काम करने का मौका मिल गया।

bollywood,katrina kaif,tiger zinda hai,bharat

सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है के जरिए वापसी करने वाली कैटरीना को सलमान खान की सिफारिश पर शाहरुख खान और आमिर खान ने अपनी-अपनी फिल्मों में बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका दी हैं। कैटरीना की अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ में जहाँ शाहरुख खान नजर आएंगे वहीं ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में आमिर खान और ‘भारत’ में कैटरीना एक बार फिर से सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। पाठकों और दर्शकों ने यह तो जान लिया कि उनकी आने वाली फिल्में इन सितारों के साथ हैं लेकिन क्या आप लोगों ने इस बात पर गौर किया कि इन तीनों फिल्मों में एक समानता भी है। जिन तीन फिल्मों में कैटरीना इन दिनों काम कर रही हैं उनमें वे ‘टाइगर जिंदा है’ की तरह एकल नायिका नहीं हैं अपितु इन फिल्मों में उनके साथ अनुष्का शर्मा, फातिमा सना शेख और प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इनमें अनुष्का शर्मा एक मात्र ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिनके साथ कैटरीना पहले भी काम कर चुकी हैं। दोनों इससे पहले शाहरुख खान की ही फिल्म ‘जब तक है जान’ में भी साथ में काम कर चुकी हैं।

bollywood,katrina kaif,tiger zinda hai,bharat

फिल्म ‘भारत’ में जहाँ कटरीना कैफ के साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी, वहीं ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में कैटरीना को फातिमा सना शेख के साथ स्क्रीन शेयर करनी है। इन तीनों फिल्मों का कुल बजट लगभग 500 करोड़ है। कैटरीना कैफ इससे पहले भी दो हीरोइन वाली फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इनमें ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘अपने’, ‘पार्टनर’, ‘रेस’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में अली अब्बास जफर की फिल्म टाइगर जिंदा है के सीक्वल की भी चर्चाएँ हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इस बार अली टाइगर के स्थान पर टा्रइग्रेस पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें कैटरीना कैफ सलमान खान के अंदाज में नजर आएंगी।

bollywood,katrina kaif,tiger zinda hai,bharat

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को सुनिश्चित तौर पर कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ की यह तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का कारोबार करने में सफल होंगी जिनके बाद वे 100 करोड़ी क्लब में सर्वाधिक फिल्में देने वाली नायिका बन जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक