न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जंगली’ की असफलता से लगा ‘कमांडो-3’ पर सवालिया निशान, ‘झुंड’ से है टकराव

गत सप्ताह 29 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म ‘जंगली’ के साथ दर्शकों के सामने आए अभिनेता विद्युत जामवाल को इस फिल्म की असफलता ने झकझोर कर रख दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 2:07:56

‘जंगली’ की असफलता से लगा ‘कमांडो-3’ पर सवालिया निशान, ‘झुंड’ से है टकराव

गत सप्ताह 29 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म ‘जंगली’ के साथ दर्शकों के सामने आए अभिनेता विद्युत जामवाल को इस फिल्म की असफलता ने झकझोर कर रख दिया है। हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक चक रसेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी लेकिन ऐसा हो न सका। इस फिल्म की असफलता ने विद्युत जामवाल की 20 सितम्बर को प्रदर्शित होने वाली ‘कमांडो-3’ पर सवालिया निशान लगा दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व विद्युत जामवाल ने अपनी इस फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें प्रदर्शन तिथि की घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्देशन इस वर्ष की पहली ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ देने वाले आदित्य धर कर रहे हैं। जब से इसका टीजर जारी हुआ है और दर्शकों को इस बात की जानकारी मिली है कि निर्देशक आदित्य धर हैं, इस फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस सीरीज की पहली फिल्म ‘कमांडो’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया था, लेकिन इसकी दूसरी ‘कमांडो-2’ को दर्शकों ने अस्वीकार कर दिया था। हालांकि टीवी पर यह फिल्म सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल होती है।

junglee,junglee box office collection,junglee box office report,vidyut jammwal,commando 3,jundh,amitabh bachchan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘कमांडो-3’ का बॉक्स ऑफिस पर 20 सितम्बर को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक नागराज मंजुले की पहली हिन्दी फिल्म ‘झुंड’ से मुकाबला होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फरवरी माह में अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने की सूचना दी थी। इस फिल्म को पूरी तरह से नागपुर में शूट किया गया है।

junglee,junglee box office collection,junglee box office report,vidyut jammwal,commando 3,jundh,amitabh bachchan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि अमिताभ बच्चन की खेल आधारित फिल्म विद्युत जामवाल के एक्शन पर भारी पड़ेगी। ‘झुंड’ फुटबाल पर आधारित है, जिसकी दीवानगी भारत में आजकल बहुतायत में है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इन दोनों फिल्म के निर्माताओं में से कोई एक अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करेगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो पहली बार बॉक्स ऑफिस पर विद्युत जामवाल की फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म से क्लैश होगी। अमिताभ बच्चन की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बदला’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हो चुकी है। इस फिल्म ने अब तक 86 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म में ‘पिंक’ के बाद एक बार फिर तापसी पन्नू नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम