न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उधमसिंह का लुक आया सामने, इंटेंस नजर आए विक्की कौशल

हाल ही में एक हॉरर फिल्म की शूटिंग करते वक्त अपने जबड़े में चोट लगवा बैठे अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी नई फिल्म ‘सरदार उधमसिंह’ की शूटिंग रूस में शुरू कर दी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 6:22:38

उधमसिंह का लुक आया सामने, इंटेंस नजर आए विक्की कौशल

हाल ही में एक हॉरर फिल्म की शूटिंग करते वक्त अपने जबड़े में चोट लगवा बैठे अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी नई फिल्म ‘सरदार उधमसिंह’ की शूटिंग रूस में शुरू कर दी है। यह स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधमसिंह की बॉयोपिक है। इस फिल्म को शूजित सरकार बना रहे हैं जो दर्शकों को पीकू, पिंक और अक्टूबर सरीखी फिल्में दे चुके हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेता विक्की कौशल ने इस वर्ष की पहली और इकलौती 200 करोड़ी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ दी है। हालांकि विक्की कौशल के अभिनय को दर्शकों ने इससे पहले ‘मसान’, ‘राजी’ और ‘संजू’ भी काफी सराहा था। फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ से विक्की का पहला लुक सामने आ गया है जिसमें वह काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। जो तस्वीर सामने आई है, उसे देख ऐसा लग रहा है कि विक्की को शूजित शॉट के बारे में समझा रहे हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

इससे पहले शूजित ने बताया था कि उन्हें विक्की की इंटेंसिटी काफी पसंद है जो कि रोल के लिए पर्फेक्ट है। उनके मुताबिक, चूंकि विक्की सिख हैं तो बहादुर सेनानी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से दिखाने की उनकी बड़ी जिम्मेदारी है। उधमसिंह बॉयोपिक में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए दिए गए उस महत्वपूर्ण योगदान को दिखाया जाएगा जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। यह कहानी है एक निडर शहीद की जिसने अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए, पंजाब (प्री-इंडिपेंडेंस इंडिया) के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर मिचेल ओ’डायर की हत्या की थी।

उधम सिंह गदर पार्टी का हिस्सा थे और उन्होंने अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने के लिए विदेशों में भारतीयों को इकट्टा किया था। जब वह भारत लौटे तो उन्हें बिना लाइसेंस के हथियार रखने के लिए अरेस्ट कर लिया गया। जेल से छूटने के बाद वह जर्मनी चले गए और वहां से लंदन चले गए। 13 मार्च 1940 को उन्होंने डायर को मारा। बाद में उन्हें हत्या का दोषी मानते हुए 31 जुलाई 1940 में फांसी दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल