न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार खूबसूरत भावना है सिर्फ एक दिन इसके लिए काफी नहीं: विक्की कौशल

एकल नायक के तौर पर युवा अभिनेताओं में रणवीर सिंह के बाद सबसे बड़ी सफल फिल्म देने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों बॉलीवुड में जबरदस्त चर्चित हो गए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 8:47:51

प्यार खूबसूरत भावना है सिर्फ एक दिन इसके लिए काफी नहीं: विक्की कौशल

एकल नायक के तौर पर युवा अभिनेताओं में रणवीर सिंह के बाद सबसे बड़ी सफल फिल्म देने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों बॉलीवुड में जबरदस्त चर्चित हो गए हैं। मीडिया अब इस कलाकार को बहुत ज्यादा तवज्जो देने लगा है। हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए इस अभिनेता से जब मीडिया ने वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि क्या वे वेलेंटाइन डे (Valentine Day) मना रहे हैं। इस पर विक्की (Vicky Kaushal) ने कहा, ‘‘मैं प्यार करने के लिए किसी एक दिन को खास नहीं मानता क्योंकि प्यार बहुत ही खूबसूरत भावना है और इसके लिए सिर्फ एक दिन काफी नहीं है, इसलिए मुझे लगता है कि हर रोज वेलेंटाइन डे मनाना चाहिए।’’ इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि, उन्होंने फिल्मी दुनिया में पहले से बने मानदंडों का पालन करने की कभी परवाह नहीं की है, चाहे फिल्म का नायक बनने की बात रही हों या ‘मसान’ जैसी शुरुआती फिल्म का हिस्सा बनने की बात। करण जौहर (Karan Johar) की आगामी फिल्म ‘तख्त (Takht)’ में नजर आने को तैयार अभिनेता अपनी यात्रा को दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश करने में विश्वास रखते हैं, न कि दूसरों के पदचिन्हों पर चलने में।

vicky kaushal,valentine day,karan johar,takht,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शीघ्र ही करण जौहर की मेगा बजट और मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे दारा शिकोह के छोटे भाई औरंगजेब का किरदार अभिनीत करेंगे। औरंगजेब को बहुत ही क्रूर शासक के तौर पर जाना जाता है। इस भूमिका के लिए करण जौहर ने पहले रणवीर सिंह को प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इस किरदार को निभाने के बजाय दारा शिकोह की भूमिका को चुना। करण जौहर ने फिर इस भूमिका के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को चुना है। उरी की सफलता के बाद अब दर्शकों को महसूस होने लगा है कि औरंगजेब की भूमिका में विक्की कुछ नए अंदाज में नजर आएंगे।

vicky kaushal,valentine day,karan johar,takht,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

उरी से पहले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ‘मसान’, ‘जुबान’, ‘संजू’, ‘राजी’, ‘लव पर स्क्वेयर फुट’, ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मों में विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर चुके हैं। गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘संजू’ में उन्होंने कहीं भी स्वयं को रणबीर कपूर के मुकाबले हलका नहीं पडऩे दिया था। गौरतलब है कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के जाने माने फाइट मास्टर हैं। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने के स्थान पर स्वयं को अभिनेता के तौर पर विकसित किया और बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम बनाया है। ‘उरी’ ने उन्हें एक ऐसी स्थायी पहचान दी है जिसे शायद ही कोई मिटा सकेगा।

अपने हाल ही में दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि, यह उन अनुभवों में से एक है, जो बतौर कलाकार और एक इंसान के रूप में बेहद उत्साहित करने वाला और समृद्ध अनुभव रहा है, क्योंकि जब आपको सेना के जवान की भूमिका निभाने के लिए उस वर्दी को पहनना पड़ता है, तो आपके कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। मैंने एक आर्मी ऑफिसर, उनके परिवारों के जीवन के बारे में बहुत कुछ सीखा है.. आप महसूस कर सकते हैं कि वे हम सभी के लिए किस तरह निस्वार्थ काम कर रहे हैं। उनका नारा है -‘स्वयं से पहले सेवा’ और वे सही मायने में जीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम