न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’ की असफलता पर वरुण धवन का चौकाने वाला बयान, लायेगा करण के साथ रिश्तों में खटास!

वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर-3 (Street Dancer 3)’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वे एक बार फिर से रेमो डिसूजा और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ वे इससे पहले ‘एबीसीडी-2’ में काम कर चुके हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 11:25:18

‘कलंक’ की असफलता पर वरुण धवन का चौकाने वाला बयान, लायेगा करण के साथ रिश्तों में खटास!

वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर-3 (Street Dancer 3)’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वे एक बार फिर से रेमो डिसूजा और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ वे इससे पहले ‘एबीसीडी-2’ में काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पीटीआई को दिए अपने साक्षात्कार में अपनी असफल फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ के लिए यह कहकर कि यह फिल्म चलने लायक ही नहीं थी, सनसनी फैला दी है। बॉलीवुड के गलियारों में वरुण धवन (Varun Dhawan) के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि इससे वरुण धवन (Varun Dhawan) के करण जौहर (Karan Johar) के साथ सम्बन्धों में खटास आ सकती है। गौरतलब है कि वरुण धवन को बॉलीवुड में करण जौहर ने पेश किया था। वरुण (Varun Dhawan) की अब तक 11 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है जिनमें से अधिकांश फिल्मों का निर्माण करण जौहर ने किया है। ऐसा नहीं है कि वरुण धवन (Varun Dhawan) की ‘कलंक (Kalank)’ पहली ऐसी फिल्म है जो असफल रही है। इससे पहले उनकी दो फिल्में—अक्टूबर और सुई धागा—भी बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अपनी लागत वसूल कर पाने में सफल हुई थी। हाँ यह बात और है कि उनकी ‘कलंक’ सिनेमाघरों का किराया तक नहीं निकाल सकी।

varun dhawan,kalank,kalank flop,karan johar,varun dhawan reaction on kalank flop,street dancer 3,shraddha kapoor,varun dhawan news,entertainment,bollywood

पीटीआई से बातचीत के दौरान वरुण धवन ने कहा, इसने मुझे प्रभावित किया। फिल्म को जनता ने पसंद नहीं किया और ये चलने लायक थी ही नहीं। बात सीधी है कि अगर फिल्म जनता को पसंद आई तो इसे चलना चाहिए। जनता को कलंक पसंद नहीं आई, यह मेरे लिए एक सीख है। मैंने इससे सीखा है, कई बार कुछ चीजें ठीक काम नहीं करती हैं और नतीजा ये होता है कि सब कुछ गलत हो जाता है। यह पहली बार है जब मैं एक फेल्योर से गुजरा हूं और इससे मैं प्रभावित हुआ। अगर प्रभावित नहीं हुआ होता तो इसका मतलब ये होता कि मुझे अपनी फिल्मों से ही प्यार नहीं है। मुझे मौत की लकीर तक अपनी फिल्मों से प्यार है।

varun dhawan,kalank,kalank flop,karan johar,varun dhawan reaction on kalank flop,street dancer 3,shraddha kapoor,varun dhawan news,entertainment,bollywood

अपने साक्षात्कार में उन्होंने आगे कहा है कि, ‘मुझे खुशी है कि इससे मुझे फर्क पड़ता है। अब मैं एक अच्छे स्पेस में हूं, मैं अपनी अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर-3 को लेकर काफी उत्साहित हूं और कुली नंबर 1 का भी इंतजार है।’ स्ट्रीट डांसर में अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम