न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमले को लेकर दुखी हुए विक्की कौशल, कहा माफ नहीं करना चाहिए

गत 11 जनवरी को प्रदर्शित हुई ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike)’ में सैनिक की भूमिका में नजर आ चुके अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पुलवाला हमले (Pulwama Terror Attack) को लेकर बहुत संवेदनशील नजर आ रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 17 Feb 2019 10:43:35

पुलवामा हमले को लेकर दुखी हुए विक्की कौशल, कहा माफ नहीं करना चाहिए

गत 11 जनवरी को प्रदर्शित हुई ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike)’ में सैनिक की भूमिका में नजर आ चुके अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पुलवाला हमले (Pulwama Terror Attack) को लेकर बहुत संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्हें इस घटना ने अन्दर तक हिला कर रख दिया है। इसकी वजह उनकी नजरों में ‘उरी’ रही है जिससे उन्हें शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों पर क्या गुजरती है, इसका भान हुआ है। विक्की कौशल ने 14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे बेहद ‘दुखद’ बताया है। हमले में 49 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की ने एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाई है। इसमें उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें काफी सराहा गया है।

vicky kaushal,pulwama terror attack,pulwama,pulwama terrorist attack,uri,uri the surgical strike,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अभिनेता ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) और 48 आवर फिल्म प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित एक्ट फेस्ट के अंतिम दिन शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘यह मानव जीवन का बहुत बड़ा नुकसान है। अगर हम किसी भी तरीके से शहीदों के परिवारों का समर्थन कर सकते हैं, तो एक समाज को तौर पर यह हमारी तरफ से बहुत बड़ा योगदान होगा। पूरी घटना को भूलना या माफ नहीं करना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित अभिनेत्री कुब्रा सेठ ने भी हमले की निंदा की और लोगों से मानवता के प्रति दयालु होने का आग्रह किया। फिल्म बिरादरी एकजुट होकर कह रही है, जो हुआ गलत हुआ। यह बेहद दिल दुखाने और चौंकाने वाला मामला है। मैं किसी भी तरह से आतंकवाद का समर्थन नहीं करूंगी, खासकर जब आतंकवाद आस्था का मुखौटा पहने हुए है। मैं ऐसी नहीं हूं जो इससे सहमत हो। समय की मांग है कि हम सभी को एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बनाए रखना चाहिए।

vicky kaushal,pulwama terror attack,pulwama,pulwama terrorist attack,uri,uri the surgical strike,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

उरी हमले पर आधारित फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में बस गए। ऐसे में जब जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हुआ तो वह शहीदों के लिए भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए विक्की कौशल ने न सिर्फ आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त की बल्कि शहीद जवानों के परिवारों को भावुकता पूर्वक और आर्थिक मदद करने के लिए साथ आने को कहा। विक्की कौशल ने हमले वाले दिन भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर लिखा, आतंकी हमले की खबर सुनकर दुखी और सदमे में हूं। सीआरपीएफ के उन बहादुर शहीद जवानों के परिजनों के लिए मेरा दिल भर रहा है। जो जवान घायल हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम