न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुधवार को 90 करोड़ के करीब पहुंची ‘टोटल धमाल’, शुक्रवार को 100 करोड़ी होगी

गत 22 फरवरी को प्रदर्शित हुई निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 2:19:22

बुधवार को 90 करोड़ के करीब पहुंची ‘टोटल धमाल’, शुक्रवार को 100 करोड़ी होगी

गत 22 फरवरी को प्रदर्शित हुई निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को प्रदर्शित हुई 6 दिन हो चुके हैं और इन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार आंकड़े दर्ज करवाए हैं। जिस तरह का फिल्म प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए यह तय है कि यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह के पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को प्राप्त करने में सफल हो जाएगी। बुधवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.05 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 88 करोड़ के ऊपर पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

ओपनिंग दिन पर 16.50 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 20.40 करोड़, रविवार को 25.50 करोड़, सोमवार को 9.85 करोड़, मंगलवार को 8.75 करोड़ और बुधवार को 7.05 करोड़ का कारोबार किया। गुरुवार को भी इससे बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने की उम्मीद की जा रही है, जिसके चलते यह 7 दिन में स्वयं को 95 करोड़ तक पहुंचाने में सफल हो जाएगी।

total dhamaal,total dhamaal box office report,total dhamaal box office collection,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म को न सिर्फ बच्चों ने अपितु परिवारिक ऑडियंस ने भी बहुत पसन्द किया है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी इसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। मेट्रो सिटीज के साथ-साथ मझोले और छोटे सेन्टरों पर इस फिल्म ने कमाल का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। उनका कहना है कि इस फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा हाथ नॉर्मल टिकट दर का रहना भी है। इस फिल्म के लिए मल्टीप्लेक्स में टिकट दरों में वृद्धि नहीं की गई थी। तमाम प्रकार की आलोचनाओं के बावजूद ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ को दर्शकों ने पसन्द किया है। इस फिल्म ने अपने तीन दिन के सफर में ही इन्द्र कुमार ही धमाल सीरीज की दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है। डबल धमाल का कुल लाइफ टाइम कारोबार 46 करोड़ रहा था।

total dhamaal,total dhamaal box office report,total dhamaal box office collection,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

टोटल धमाल (Total Dhamaal) की कामयाबी को देख कर ट्रेड विश्लेषक अपने अपने तर्क दे रहे हैं। अमोद मेहरा का कहना है कि फिल्म के अप्रत्याशित कारोबार ने सभी समीक्षकों को हैरान कर दिया है। हर एक समीक्षक ने इसे खराब रेटिंग दी थी। हालांकि दर्शक राजा है और फिल्म को पूरे देश में रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिली है। नरेन्द्र गुप्ता का कहना है फिल्म ने उम्मीद से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया है। फैमिली ऑडियंस को काफी अपील किया है। इसलिए फैमिली ने वीकेंड पर इसे हाउसफुल बना दिया। इसमें साफ-सुथरी कॉमेडी दिखाई गई है और साथ फिल्म में बच्चों को आकर्षित करने वाला कंटेंट भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम