अजय देवगन (Ajay Devgn) की मल्टी स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ को प्रदर्शित हुए 19 दिन बीत चुके हैं और अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा बरकरार है। हालांकि इसके पहले और दूसरे हफ्ते के मुकाबले तीसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्में प्रदर्शित हुई हैं। विशेष से इस सप्ताह प्रदर्शित हुई बदला और कैप्टन मार्वल के चलते पहले प्रदर्शित हुई फिल्मों के कारोबार में काफी कमी आई है। बात करें टोटल धमाल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो 19 दिन में इस फिल्म ने 143.56 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
जी हां ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि तीसरे हफ्ते के शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में कुछ प्रतिशत उछाल देखने को मिली है। तरण ने लिखा है कि फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 1.70 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़ और रविवार को 3.95 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ तरण ने ये जानकारी भी दी है कि इतनी कमाई के साथ ही यह फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के बाद अजय देवगन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।
आइए डालते हैं एक नजर ‘टोटल धमाल’ के हर हफ्ते की कमाई पर...
पहला सप्ताह— 94.55 करोड़
दूसरा सप्ताह—38.05 करोड़
तीसरा सप्ताह—10.96 करोड़ (मंगलवार तक)
#TotalDhamaal is rock-steady... [Week 3] Fri 1.70 cr, Sat 2.76 cr, Sun 3.95 cr, Mon 1.40 cr, Tue 1.15 cr. Total: ₹ 143.56 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 13, 2019
‘टोटल धमाल’ ने प्रदर्शन के 3 दिन में 50 करोड़, 5 दिन में 75 करोड़ और 9 दिन में 100 करोड़ का कारोबार करते हुए 19 दिन में 144 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।














