न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिशा पाटनी को फैंस ने घेरा, तो टाइगर श्रॉफ ने भीड़ से बचाने के लिए किया ये काम, देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट Bastian में अपने दोस्त टाइगर श्रॉफ के साथ लंच पर गई थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Jun 2019 2:40:53

दिशा पाटनी को फैंस ने घेरा, तो टाइगर श्रॉफ ने भीड़ से बचाने के लिए किया ये काम, देखे वीडियो

दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपना फिल्म करिअर वर्ष 2015 में पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से शुरू किया था। 20 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई थी। इसके बाद दिशा (Disha Patani) अगले वर्ष ‘बेफिक्रा’ नामक म्यूजिक वीडियो में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ नजर आई। इस का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया था। इस म्यूजिक वीडियो से दिशा पटानी को बॉलीवुड में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ और वर्ष 2016 में वो एम।एस। धोनी : अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने धोनी की प्रेमिका प्रियंका की भूमिका निभाई जिसका कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही। दो साल बाद उन्होंने एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ वापसी की। लेकिन इस बार बड़े परदे। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी हिट फिल्म ‘बागी’ की दूसरी कड़ी में उन्हें बतौर नायिका पेश किया। गत वर्ष आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके टाइगर की लोकप्रियता को सिद्ध किया था। इसने कुल मिलाकर 170 करोड़ का कारोबार किया।

वही हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान कैटरिना कैफ की फिल्म भारत में अपने छोटे लेकिन महत्त्वपूर्ण किरदार ‘राधा’ के रोल को काफी बखूबी से निभाया। उन पर फिल्माया गया गीत ‘स्लो मोशन (Slow Motion Song)’ चार्ट बस्टर साबित हुआ है। सिनेमाघरों में दर्शक इस गीत पर जमकर ठुमके लगाते हैं। उनकी एक्टिंग को न केवल उनके फैंस ने पसंद किया बल्कि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी काफी सराहा। इसके साथ ही पहले के मुकाबले उनकी फैन फॉलोइंग भी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब वह जहां भी जाती हैं वहां उनके फैंस की भीड़ लग जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों में देखने को मिला। इन तस्वीरों में दिशा पटानी (Disha Patani) और उनके दोस्त टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दे रहे हैं और उनके चारों तरफ लोगों की भीड़ लगी हुई है। इन वायरल तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) उन्हें फैंस से बचाते नजर आ रहे हैं।

tiger shroff,shutter bugs,lunch date,disha patani,crowd of fans,b town couple,aditya thackeray,bollywood,entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट Bastian में अपने दोस्त टाइगर श्रॉफ के साथ लंच पर गई थीं। लेकिन वहां से बाहर निकलते ही दिशा पटानी के फैंस ने उन्हें घेर लिया। यह देखकर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) उनके साथ आगे आए और उन्हें वहां से बचाते हुए कार की तरफ लेकर गए। इन वायरल फोटो में दिशा पटानी ग्रीन पोल्का डोटेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। ब्राउन स्ट्रेट बालों में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। वहीं टाइगर श्रॉफ ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक गॉगल्स में नजर आए। फोटो में दिशा पटानी को लेकर उनका व्यवहार काफी प्रोटेक्टिव लग रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका