न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस शुक्रवार 7 फिल्में, चर्चा में सिर्फ तीन, ‘मिलन टाकीज’ से उम्मीदें ज्यादा

मार्च महीने में इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक साथ सात फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। प्रदर्शित होने वाली सभी फिल्में कम बजट की हैं, जिसकी वजह से इनकी सफलता तय मानी जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Mar 2019 12:55:20

इस शुक्रवार 7 फिल्में, चर्चा में सिर्फ तीन, ‘मिलन टाकीज’ से उम्मीदें ज्यादा

मार्च महीने में इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक साथ सात फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। प्रदर्शित होने वाली सभी फिल्में कम बजट की हैं, जिसकी वजह से इनकी सफलता तय मानी जा रही है। प्रदर्शित होने वाली 7 फिल्मों में 3 फिल्मों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही हैं, जिनको लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। जिन फिल्मों की चर्चा हो रही है उनमें सबसे ज्यादा उम्मीदें तिग्मांशु धूलिया निर्देशित ‘मिलन टाकीज’ से हैं। इस फिल्म में अली फजल के साथ दक्षिण की श्रद्धा श्रीनाथ नजर आएंगी। यह उनकी पहली हिन्दी फिल्म है।

milan talkies,hamid,mere pyare prime minister,22 yards,code blue,sharma ji ki lag gai,movies release in march,bollywood  movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘मिलन टाकीज’ के बाद सबसे ज्यादा चर्चा नवाजउद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘फोटोग्राफ’ की हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया है, जिन्होंने इससे पहले इरफान खान को लेकर ‘द लंच बॉक्स’ बनाई है।

प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। भारत के अलावा इसे यूके, यूएसए, स्पेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म का प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल और 69 बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है।

milan talkies,hamid,mere pyare prime minister,22 yards,code blue,sharma ji ki lag gai,movies release in march,bollywood  movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इन दो फिल्मों के बाद सर्वाधिक चर्चा राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ की हो रही है। प्रदर्शन पूर्व ही यह फिल्म विवादों में आ चुकी है। ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ कहानी स्वच्छता अभियान पर आधारित है। फिल्म के विषय को लेकर मामला गरमाया था, वहीं दूसरी तरफ इसके लेखक मनोज मैरता ने फिल्म में क्रेडिट ना देने का आरोप भी राकेश ओमप्रकाश मेहरा पर लगाया। यह मामला अदालत के दरवाजे तक गया। इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, ओम कनौजिया, मारकंड देशपांडे, अंजलि पाटिल ने अपने अभिनय के तेवर दिखाए हैं।

फिल्म का कथानक 8 साल के बच्चे के इर्दगिर्द घूमता है जिसकी माँ के साथ खुले में शौच जाते वक्त बलात्कार होता है। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद बच्चा प्रधानमंत्री को पत्र लिखता है। वह अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है। स्लम में रहने वाले अपने दोस्तों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पीएमओ तक चला जाता है। कथानक बेहद मजबूत है। फिल्म के जारी हुए ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी सराहा है।

इनके अलावा सिनेमाघरों में स्मॉल बजट की फिल्में जैसे 22 याड्र्स, कोड ब्लू-तलाक, हामिद, शर्मा जी की लग गई भी प्रदर्शित होने जा रही हैं।

आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों की कहानी, स्टारकास्ट और निर्देशन पर—

milan talkies,hamid,mere pyare prime minister,22 yards,code blue,sharma ji ki lag gai,movies release in march,bollywood  movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

22 याड्र्स — टीवी एक्टर बरुण सोबती स्टारर फिल्म ‘22 याड्र्स’ क्रिकेट पर आधारित है। इसका निर्देशन खेल पत्रकार मिताली घोषाल ने किया है। खेल आधारित इस फिल्म में रजित कपूर, पंछी बोरी, राजेश शर्मा अहम किरदारों में हैं। फिल्म का ट्रेलर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लांच किया था।

milan talkies,hamid,mere pyare prime minister,22 yards,code blue,sharma ji ki lag gai,movies release in march,bollywood  movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कोड ब्लू-तलाक — तीन तलाक के गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म ‘कोड ब्लू-तलाक’ का निर्देशन डॉक्टर अलीना खान ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में स्वयं डॉक्टर अलीना खान, आलोक नाथ, सुष्मिता मुखर्जी, ऋषि भूतानी हैं। फिल्म की कहानी ट्रिपल तलाक की ग्राउंड रियलिटी और इसके प्रभाव के बारे में बताएगी. बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2019 में फिल्म का प्रीमियर किया गया। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

milan talkies,hamid,mere pyare prime minister,22 yards,code blue,sharma ji ki lag gai,movies release in march,bollywood  movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हामिद — हामिद का निर्देशन एजाज खान ने किया है। इसमें रसिका दुग्गल, विकास कुमार और तल्हा अरशद रेशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 8 साल के बच्चे हामिद की कहानी है, जिसको मालूम पड़ता है कि 786 भगवान का नंबर है। वह इस नंबर को फोन पर डॉयल कर भगवान तक पहुंचने की कोशिश करता है। वो अपने पिता से बात करना चाहता है। दरअसल, उसकी मां ने बताया था कि उसके पिता अल्लाह के पास हैं। फिर एक दिन फोन कॉल का जवाब आता है। हामिद का जियो मामी 20वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है।

milan talkies,hamid,mere pyare prime minister,22 yards,code blue,sharma ji ki lag gai,movies release in march,bollywood  movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

शर्मा जी की लग गई — ‘शर्मा जी की लग गई’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें मुग्धा गोडसे, कृष्णा अभिषेक, बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी, हिमानी शिवपुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन मनोज शर्मा ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम