निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर से अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रांडसन्स के जरिये बॉलीवुड में एक और स्टार किड को पेश करने की तैयारी में हैं। अपने बैनर तले जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को लांच कर चुके साजिद अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को पेश करने जा रहे हैं। साजिद अपनी आगामी तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 के रीमेक के जरिये अहान को लांच कर रहे हैं। विद्या बालन को लेकर ‘डर्टी पिक्चर’ बनाने वाले निर्देशक मिलन लूथरिया को इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई है। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और यह इस वर्ष जून में फ्लोर पर जाएगी। तेलुगू भाषा में बनी आरएक्स 100 ने अपने क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया था।














