न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म की घोषणा, सनी लियोनी बनेंगी भूत

लम्बे अरसे बाद सनी लियोनी किसी फिल्म में नजर आने जा रही हैं। अन्तिम बार वे शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में आइटम नम्बर करती दिखाई दी थीं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 01 May 2019 7:44:46

एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म की घोषणा, सनी लियोनी बनेंगी भूत

वर्ष 2017 और 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्मों गोलमाल अगेन और स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की थी। गोलमाल अगेन ने जहाँ 200 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं स्त्री ने 140 करोड़ का कारोबार करके बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था। इन फिल्मों की सफलता के बाद से बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी जोनर की फिल्मों का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों बॉलीवुड में ऐसी ही फिल्मों की शूटिंग हो रही है। ऐसी ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर ने हाथ मिलाया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की घायल हो गए थे। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव भी एक ऐसी ही फिल्म लेकर दर्शकों के पास पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘रुह-अफ्जा’ रखा गया है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान करने जा रहे हैं। अब इसी जोनर की एक और फिल्म की घोषणा हुई है जिसमें सनी लियोनी भूत का किरदार अदा करती नजर आएंगी। लम्बे अरसे बाद सनी लियोनी किसी फिल्म में नजर आने जा रही हैं। अन्तिम बार वे शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में आइटम नम्बर करती दिखाई दी थीं।

इस फिल्म का नाम ‘कोका-कोला’ रखा गया है। इस फिल्म के बारे में प्रोड्यूसर महिंद्रा धारीवाल ने कंफर्म किया है। मिड डे के अनुसार निर्माता ने बताया है, ‘हमने सनी लियोनी को इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए साइन किया है। ये सही वक्त है इस जोनर को एक्सप्लोर करने का क्योंकि दर्शक ऐसी फिल्मों को देखना पसंद कर रहे हैं। हमने टाइटल को भी रजिस्टर करवा लिया है ताकि भविष्य में कॉपीराइट का इश्यू न हो।’

हालांकि इस फिल्म के बारे में निर्माता ने और ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने ये जरूर कहा कि फिल्म जून तक फ्लोर पर चली जाएगी। निर्माता ने बताया, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा देहरादून, मंसूरी और हरिद्वार में शूट किया जाएगा। फिल्म स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में शूट होगी। अभी हम कास्टिंग पूरी करने में जुटे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम