न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 फरवरी को रिलीज होगी बडज़ात्या की फिल्म ‘हम चार’, कभी बनाई थी ‘नदिया के पार’ का रीमेक ‘हम आपके हैं कौन!’

आगामी 15 फरवरी को राजश्री बैनर की फिल्म ‘हम चार’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में चार युवा सितारों का प्रवेश हो रहा है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Feb 2019 2:26:07

15 फरवरी को रिलीज होगी बडज़ात्या की फिल्म ‘हम चार’, कभी बनाई थी ‘नदिया के पार’ का रीमेक ‘हम आपके हैं कौन!’

आगामी 15 फरवरी को राजश्री बैनर की फिल्म ‘हम चार’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में चार युवा सितारों का प्रवेश हो रहा है। फिल्म के जारी हुए ट्रेलर को वैसा रिस्पांस नहीं मिला है जो राजश्री की फिल्मों को मिलता है। पिछले कुछ सप्ताहों से इस फिल्म के निर्माता सूरज बडज़ात्या इसके प्रदर्शन की तैयारियों में व्यस्त हैं। बताते हैं इस फिल्म का निर्माण पूरी तरह से उनकी देखरेख में हुआ है। उन्होंने इसे राजश्री बैनर की परम्परा के अनुसार ही बनाया है, हालांकि कथानक आज के युवाओं का है।

sooraj barjatiya,hum chaar,maine pyar kiya,hum aapke hai kaun,nadiya ke paar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सूरज बडज़ात्या की पहली निर्देशित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ इस वर्ष 28 दिसम्बर को अपने प्रदर्शन के 30 साल पूरे करने जा रही है। 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 90 के दशक में 28 करोड़ का कारोबार किया था। यह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई थी। हाल ही में सूरज बडज़ात्या ने एक न्यूज एजेंसी को अपना साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘मैंने प्यार किया’ के 30 साल पूरे होने पर उनका जश्न मनाने का कोई इरादा नहीं है।

sooraj barjatiya,hum chaar,maine pyar kiya,hum aapke hai kaun,nadiya ke paar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों के रीमेक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह रीमेक बनाने में सक्षम नहीं हैं। सूरज बडज़ात्या के इस कथन को जानने के बाद हम हैरान हैं। आज यह निर्देशक कह रहा है कि वह रीमेक बनाने में सक्षम नहीं है, जबकि उन्होंने खुद अपने निर्देशन में अपने ही बैनर की फिल्म ‘नदिया के पार’ का रीमेक सलमान खान और माधुरी दीक्षित को लेकर ‘हम आपके हैं कौन!’ नाम से बनाया था।

sooraj barjatiya,hum chaar,maine pyar kiya,hum aapke hai kaun,nadiya ke paar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

वर्ष 1994 में प्रदर्शित हुई उनकी इस फिल्म ने उन्हीं के बैनर राजश्री पिक्चर्स द्वारा वितरित की गई फिल्म ‘शोले’ के सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। 15 अगस्त 1975 को प्रदर्शित हुई निर्माता जी. पी. सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ तब तक बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने अपनी कमाई से फिल्म व्यवसाय को पूरी तरह बदल दिया। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर करार दिया और इसे ‘आधुनिक युग की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर’ बताया। यह निर्देशक रमेश सिप्पी की ‘शोले’ के बाद सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। दुनिया भर में इस फिल्म ने अपने पहले वर्ष में 63.8 मिलियन की कमाई की, जिसके लिए उसे ‘सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म’ के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 1996 तक इस फिल्म ने विश्व भर में 2 बिलियन की कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम