न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब हेरा-फेरी-3 में जुटेंगे इन्द्र कुमार, वीएफएक्स का होगा इस्तेमाल

फिरोज नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी ‘हेराफेरी’ का तीसरा भाग पिछले कुछ वर्षों से परदे पर उतरने की राह देख रहा था।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 7:08:20

अब हेरा-फेरी-3 में जुटेंगे इन्द्र कुमार, वीएफएक्स का होगा इस्तेमाल

फिरोज नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी ‘हेराफेरी’ का तीसरा भाग पिछले कुछ वर्षों से परदे पर उतरने की राह देख रहा था। अब यह फिल्म अपनी पटरी पर आ गई है। इस फिल्म के तीसरे भाग को इन्द्र कुमार निर्देशित करेंगे, जिनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘टोटल धमाल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त की है। फिल्म की कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ‘हेरा फेरी-3’ में फिल्म के तीनों मुख्य पात्र राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे को अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अभिनीत करते हुए नजर आएंगे। ‘हेरा फेरी-3’ में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था, लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। लिहाजा, अब वापस पुराने कास्टिंग को भी फाइनल किया गया है।

indra kumar,hera phieri,hera pheri 3,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो ‘हेरा फेरी 3’ को बहुत बड़े स्तर पर बनाएंगे। मुझे खुशी है कि राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। मैं इस फिल्म को 2019 के आखिर में शुरू करूंगा, हम लोग अभी इसकी पटकथा में लगे हुए हैं। मैं ‘हेरा फेरी 3’ पर पिछले 3 महीने से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा था क्योंकि मैं ‘टोटल धमाल’ में व्यस्त था।

indra kumar,hera phieri,hera pheri 3,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इंद्र कुमार ने अपने साक्षात्कार में इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ सीरीज की पहली दो फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी। ‘टोटल धमाल’ की सफलता के बाद ‘हेरा फेरी-3’ में भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा वीएफएक्स इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया है। अब वह इसके आदि हो गए हैं और स्पेशल इफेक्ट्स उनकी आगामी फिल्म का प्रमुख आकर्षण होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि ‘टोटल धमाल’ की वजह से वह इस प्रोजेक्ट को टाइम नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से ‘हेरा फेरी-3’ में जुट जाएंगे। गौरतलब है कि इंद्र कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘टोटल धमाल’ बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में लगभग 95 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। 1 मार्च शुक्रवार को यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम