न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों के समर्थन में सोनू सूद, ट्वीट कर कह डाली ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। सोनू ने ट्वीट कर लिखा है- 'किसान है हिंदुस्तान'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 11:36:15

किसानों के समर्थन में सोनू सूद, ट्वीट कर कह डाली ये बड़ी बात

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का आज 9वां दिन है। आंदोलन के चलते दिल्ली बॉर्डर पर 9 प्वाइंट पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। केंद्र और किसानों के साथ गुरुवार को हुई बातचीत के बाद ही साफ हो गया था कि आंदोलन अभी थमेगा नहीं, क्योंकि चौथे दौर की इस बातचीत में भी कई मसलों पर गतिरोध बना हुआ है। केंद्र ने भरोसा तो दिलाया, लेकिन किसान कानून वापस करने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। वहीं, किसानों के इस आंदोलन को लेकर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा हुआ है। कंगना रनौत जहां इस आंदोलन के विरोध में हैं, वहीं, मीका सिंह, दिलजीत दोसांज, हिमांशी खुराना समेत कई सेलेब्स किसानों के आंदोलन के समर्थन कर रहे हैं। अब किसानों के समर्थन में सोनू सूद (Sonu Sood) भी खड़े नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। सोनू ने ट्वीट कर लिखा है- 'किसान है हिंदुस्तान'। सोनू का ये ट्वीट वायरल हो चुका है और हर कोई उनकी पोस्ट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहा है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनके विचारों को काफी तवज्जो दी जाती है।

बेरोजगारों-छात्रों की मदद के लिए सोनू सूद की नई पहल

आपको बता दे, कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने और उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने के कारण बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद देशभर के समचारों की सुर्खियों में छा गए थे। सोनू और उनकी टीम ने उसके बाद भी जरूरतमंदों की मदद करना जारी रखा है। अब सोनू सूद ने एक नई पहल शुरू किया है। उन्होंने एक नया ऐप लॉन्च किया है जो खास तौर पर पढ़े-लिखे बेरोजगारों और छात्रों की मदद करेगा।

सोनू का यह नया ऐप बेरोजगारों को नौकरी ढूंढने और गरीब छात्रों को लैपटॉप और स्मार्टफोन्स उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इस ऐप का नाम 'सोनूइजम' (Sonuism) है और यह उन जरूरतमंद छात्रों की मदद करेगा जो विदेशों की यूनिवर्सिटी में मेडिकल एजूकेशन ले रहे हैं।

सोनू सूद के अलावा बॉलीवुड के और भी कई सारे सेलेब्स इस समय किसानों का समर्थन कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस मामले पर कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। दरअसल, कंगना ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट में दावा किया कि बुजुर्ग महिला किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुईं और बाद में उन्होंने कह दिया कि ये 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। हालांकि ये ट्वीट करने के बाद सोशल मीडिया पर जैसे ही उन्हें ट्रोल किया गया तो उन्होंने अपना किया हुआ ट्वीट डिलीट कर दिया था। दिलजीत दोसांज ने महिंदर कौर नाम की दादी का वीडियो शेयर करते हुए पूरा सच बताया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू पिछली बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'सीता' में दिखाई दिए थे। अभी वह फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा वह साउथ की फिल्म 'थामिलारसन' में भी काम कर रहे हैं।

बता दे, केंद्र और किसानों के बीच 5वें राउंड की बातचीत 5 दिसंबर यानी कल होनी है। क्रांतिकारी किसान यूनियन के लीडर दर्शनपाल ने कहा कि केंद्र कानूनों में कुछ सुधार पर राजी है, पर हम नहीं। हमने उन्हें बता दिया है कि पूरे कानूनों में ही खामी है। हम कल होने वाली मीटिंग से पहले आज आपस में बातचीत करेंगे और अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव