न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोन चिडिय़ा — दिलचस्प कहानी के साथ, उम्दा अभिनय, देखने लायक है

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जोनर की फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। ‘लुका छुपी’ जहाँ कॉमेडी जोनर की है वहीं ‘सोन चिडिय़ा (Son Chiriya)’ रियलिस्टिक है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 5:06:03

सोन चिडिय़ा — दिलचस्प कहानी के साथ, उम्दा अभिनय, देखने लायक है

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जोनर की फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। ‘लुका छुपी’ जहाँ कॉमेडी जोनर की है वहीं ‘सोन चिडिय़ा (Son Chiriya)’ रियलिस्टिक है। लुका छुपी के बाद सोन चिडिय़ा (Son Chiriya) देखने का मौका मिला। अभिषेक चौबे सोन चिडिय़ा (Son Chiriya) के साथ डकैतों की दुनिया को वापस लेकर आए हैं। पूरी फिल्म तीन मुख्य डकैतों, मानसिंह, वकील और लखना पर केन्द्रित है। चौबे ने डकैतों की असलियत को छूने का प्रयास किया है। इस फिल्म का सशक्त पहलू इसका कथानक है। फिल्म की कहानी को अभिषेक चौबे और सुदीप शर्मा ने मिलकर लिखा है, जो काफी संवेदनशील है। कहानी में कई परतें हैं जो दर्शकों को आकर्षित करती हैं और उन्हें अपने आप से जोड़े रखती हैं। बड़े पैमाने पर बनाई गई यह फिल्म जबरदस्त प्रभावशाली है। हालांकि मध्यान्तर के बाद फिल्म कुछ लडख़ड़ा जाती है। इस हिस्से को देखते हुए महसूस होता है कि कहानीकार ने अपनी सहूलियत के अनुसार फिल्म को खींचा है।

sonchiriya,sonchiriya movie review,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बतौर निर्देशक अभिषेक चौबे ने चंबल घाटी में सुन्दर और वास्तविक दुनिया बसाई है। फिल्म के किरदार 70 के दशक की डकैत फिल्मों की तरह कार्डबोर्ड कैरेक्टर नहीं हैं बल्कि यहाँ वे पूरी तरह से वास्तविक नजर आते हैं। इन डकैतों का जीवन भले ही लोगों को लूटने से चल रहा है लेकिन उनके सिद्धान्त काफी मजबूत हैं और उनका स्वयं का अपराधबोध भी बहुत गहरा है।

sonchiriya,sonchiriya movie review,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अदाकारी में हर सितारे ने उम्दा प्रदर्शन किया है लेकिन बाजी सुशांत सिंह राजपूत के हाथ में रही है। सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में पहली बार डकैत बनकर आए हैं। उन्होंने जिस तरह से इस पात्र को परदे पर उतारा है वह उनकी अभिनय क्षमता को दर्शाता है। इस फिल्म के बाद निश्चित तौर पर लेखक उनके लिए ऐसे बेहतरीन ढंग के किरदार लिखेंगे। मानसिंह के रूप में मनोज वाजपेयी की भूमिका छोटी लेकिन असरकारक है। वकील के किरदार में रणवीर शौरी ने अपनी छाप छोड़ी है। भूमि पेडनेकर ने भी अपना एक अलग प्रभाव छोडऩे में सफलता पाई है। फिल्म के संवाद दमदार हैं और छायांकन उत्कृष्ट है। चंबल के रेतीले टीबों को सुन्दर तरीके से कैमरे में कैद किया गया है। संगीत विशाल भारद्वाज है जो ठेठ देहाती दुनिया का हिस्सा लगता है। हालांकि फिल्म में एक भी गीत ऐसा नहीं है जो फिल्म देखने के बाद याद रहता हो। बॉक्स ऑफिस पर ‘उरी’ और ‘केदारनाथ’ देने वाले रॉनी स्क्रूवाला का यह निर्माण अपने आप में एक अद्भुत प्रयास है। एक बार जरूर इसे देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम