न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोखाधड़ी को लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी की प्रबन्धन टीम का कहना है कि सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दे सकती हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 3:28:41

धोखाधड़ी को लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा

हाल ही में फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ में मूंगड़ा गीत पर अपने नृत्य से दर्शकों को प्रभावित करने का प्रयास करती नजर आई अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर इंडिया फैशन एण्ड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम में फीस लेकर कार्यक्रम में उपस्थित न होने पर उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। अब सोनाक्षी की प्रबन्धन टीम का कहना है कि सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दे सकती हैं।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद उनकी प्रबंधन एजेंसी ने रविवार को कहा कि आयोजक मीडिया का उपयोग कर झूठे और तोड़-मोडक़र तथ्यों को पेश कर रहा है और अगर उसने ऐसा करना बंद नहीं किया तो सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और उनकी टीम कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी। पुलिस ने रविवार को कहा कि शिकायत में सोनाक्षी के अलावा चार अन्य लोगों का नाम भी लिया गया है जिसमें मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया और अभिषेक सिन्हा शामिल हैं जिनके खिलाफ शिकायतकर्ता ने 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

sonakshi sinha,malvika punjabi,dhumil thakkar,edgar sakaria,talent full on company,bollywood,bollywood news hindi,sonakshi sinha news in hindi

पुलिस शिकायत में प्रमोद शर्मा ने कहा कि एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति के लिए सोनाक्षी के खाते में 32 लाख रुपये की राशि स्थानांतरित की गई थी लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शर्मा ने हाल ही में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी लेकिन वह बच गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने जांच के बाद एक मामला दर्ज किया है लेकिन कार्यक्रम आयोजक जहर खाने की धमकी देकर उन पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

अधिकारी ने इस मामले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया है कि इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम पिछले साल 30 सितंबर को आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी से करार किया गया। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) के निजी सचिव से बात हुई और उनके खाते में 32 लाख रुपये जमा कराए गए। लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने से इनकार कर दिया और आयोजक को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

sonakshi sinha,malvika punjabi,dhumil thakkar,edgar sakaria,talent full on company,bollywood,bollywood news hindi,sonakshi sinha news in hindi

वहीं, इन ‘गलत सूचनाओं’ के प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की प्रबंधन एजेंसी ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा, सोनाक्षी को एक कार्यक्रम में शामिल करने के लिए दिल्ली के एक आयोजक (इवेंट ऑर्गेनाइजर) से संपर्क किया गया था। लेकिन बार-बार याद दिलाने के बावजूद आयोजक भुगतान करने में विफल रहा। घटना से पहले सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) अनुबंधित थीं। बयान के अनुसार, ‘आयोजक ने सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और उनकी टीम को न ही दिल्ली जाने और न ही वापसी के टिकट भेजे.. जबकि उनकी कार्यक्रम के बाद अगली सुबह शूटिंग थी। इससे सभी मुश्किल में आ गए। आयोजक द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा न करने के कारण सोनाक्षी और उनकी टीम मुंबई हवाई अड्डे से वापस आ गई।’

बयान के अनुसार, ‘इस घटना के बाद से सोनाक्षी की प्रबंधन एजेंसी एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए आयोजक से संपर्क करने की कोशिश करती रही लेकिन आयोजक ने इसकी जगह मीडिया में ही झूठी खबरें प्रसारित कर दीं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि वह बिना तथ्य जानें किसी को भी अपने मंच का उपयोग न करने दें।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम