न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू होते ही विवादों में आई ‘दबंग-3’, शिव लिंग के अपमान का लगा आरोप

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में दबंग-3 की शूटिंग के दौरान नर्मदा नदी के तट पर स्थापित प्राचीन शिवलिंग के ऊपर लकड़ी का तख्त रखा दिखायी दे रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 5:21:09

शुरू होते ही विवादों में आई ‘दबंग-3’, शिव लिंग के अपमान का लगा आरोप

गत 1 अप्रैल से मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी महेश्वर में सलमान खान ने दबंग सीरीज की 3री फिल्म दबंग-3 की शूटिंग शुरू की है। पिछले तीन दिन में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक हुड़-हुड़ दबंग को नर्मदा घाट के शिव मंदिर में फिल्माया गया है। इसके साथ ही फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म की टीम पर शिवलिंग के अपमान करने का आरोप लगा है। शूटिंग के दौरान शिवलिंग के कथित अपमान के विवाद ने चुनावी मौसम में बृहस्पतिवार को सियासी तूल पकड़ लिया। भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने एक बयान में आरोप लगाया कि जब से सूबे में कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार बनी है, तब से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि महेश्वर में सलमान की फिल्म की शूटिंग के दौरान शिवलिंग के कथित अपमान के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। उधर, प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा से मामले में प्रतिक्रिया मांगी गयी, तो उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम शर्मा के बयान का जवाब देने के लिये हालांकि कटिबद्ध नहीं हैं लेकिन भाजपा नेताओं की इसी संकीर्ण मानसिकता के चलते ही इस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के 15 वर्षीय राज में सूबे का विकास नहीं हो सका था।’

राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि सलमान एक ऐसे शानदार अभिनेता हैं जो हमेशा सर्व धर्म समभाव का संदेश देते हैं लेकिन भाजपा की सोच नफरत से भरी है और यह पार्टी लोगों को आपस में लड़ाकर सियासी लाभ लेना चाहती है। भाजपा अपनी ओछी मानसिकता छोड़े और प्रदेश के विकास में बाधक अनर्गल बयानबाजी बंद करे।

maheshwar,madhya pradesh,shivling dispute,salman khan dabangg 3,prabhu deva,sonakshi sinha,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में दबंग-3 की शूटिंग के दौरान नर्मदा नदी के तट पर स्थापित प्राचीन शिवलिंग के ऊपर लकड़ी का तख्त रखा दिखायी दे रहा है। इस तख्त पर दो लोग खड़े नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद विवाद उत्पन्न होने से आहत सलमान महेश्वर में मीडिया के सामने खुद सफाई देने आये थे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक बॉलीवुड स्टार ने कहा कि तख्त शिवलिंग के सम्मान में रखा गया था ताकि फिल्म की शूटिंग के दौरान मूर्ति की पवित्रता को कोई ठेस नहीं पहुंचे। बाद में यह तख्त हटा दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम