न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफलता के लिए अक्षय से हाथ मिलाएंगे शाहरुख, मलयालम रीमेक में आ सकते हैं एक साथ नजर!

इसके साथ ही समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि फिल्मों में अपनी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाने की तैयारी में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 3:55:10

सफलता के लिए अक्षय से हाथ मिलाएंगे शाहरुख, मलयालम रीमेक में आ सकते हैं एक साथ नजर!

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी असफलता को लेकर खासे चिंतित नजर आने लगे हैं। इसके चलते वे कोई एक निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि अब उन्हें कहाँ और किस ओर अपने कदम बढ़ाने चाहिए। उनकी गत वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल हो गई, जिसके चलते उनके स्टारडम को गहरा आघात पहुंचा है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का झुकाव अब वेब की ओर ज्यादा हो गया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स (Netflix) से एक और फिल्म को लेकर करार किया है, जो 80 के दशक के मुम्बई अण्डरवल्र्ड पर आधारित होने जा रही है। नेटफ्लिक्स (Netflix) के लिए उनकी इस फिल्म का निर्देशन अतुत सभरवाल करने जा रहे हैं।

Shah Rukh Khan,Akshay Kumar,shah rukh khan net worth,akshay kumar net worth,kodathi samaksham balan vakeel,dileep,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसके साथ ही समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि फिल्मों में अपनी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। यश चोपड़ा की फिल्म ‘दिल तो पागल है (Dil To Pagal Hai)’ में वे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि फिल्म में इन दोनों सितारों का आमने सामने कोई दृश्य नहीं था। एक तरफ जहाँ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्में लगातार पिट रही हैं, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वर्ष में तीन से चार फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आते हैं और सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलवाने में सफल हो रहे हैं। अपनी असफलता के दाग को धोने के लिए अब वे अक्षय कुमार के साथ काम करने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों सितारों को लेकर दक्षिण भारत की एक फिल्म को हिन्दी में रीमेक करने की योजना बनाई जा रही है।

Shah Rukh Khan,Akshay Kumar,shah rukh khan net worth,akshay kumar net worth,kodathi samaksham balan vakeel,dileep,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सूत्रों के अनुसार निर्देशक उन्नी कृष्णन की हालिया प्रदर्शित मलयालम फिल्म ‘कोडथी समक्शम बालन वकील (Kodathi Samaksham Balan Vakeel)’ के हिन्दी रीमेक की योजना तैयार की जा रही है। इसमें इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स शाहरुख खान और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ सकते हैं। इस मामने पर उन्नी कृष्णन ने बताया है कि, ‘एक प्रोडक्शन हाउस हमारी फिल्म का हिन्दी रीमेक बनाने का सोच रहा है, हालांकि अभी चर्चा शुरूआती दौर में है। हम लोगों ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से बात की है।’ गौरतलब है कि मलयाली स्टार दिलीप की ‘कोडथी समक्शम बालन वकील (Kodathi Samaksham Balan Vakeel)’ को समीक्षकों ने बहुत सराहा था। फिल्म में दिलीप ने एक ऐसे वकील की भूमिका निभाई है, जो हकलाता है। उन्होंने अपने इस अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कारोबार किया है। हालांकि अभी इस फिल्म के हिन्दी रीमेक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, उम्मीद है कि जल्द ही इसके हिन्दी वर्जन की घोषणा होगी। अब इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक साथ नजर आते हैं या नहीं यह इसकी घोषणा के बाद इसके सितारों के चयन के वक्त पता चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम