न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भंसाली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, ‘बोल्ड’ होगा कंटेंट और अब नाम होगा ‘गंगूबाई’, पहले सोचा गया था ‘हीरामंडी’!

बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर ‘गंगूबाई’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 20 Mar 2019 5:06:43

भंसाली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, ‘बोल्ड’ होगा कंटेंट और अब नाम होगा ‘गंगूबाई’, पहले सोचा गया था ‘हीरामंडी’!

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘पद्मावत’ देने वाले संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म को लेकर कई प्रकार की चर्चाएँ पूरे वर्ष बॉलीवुड की गलियों में सुनाई देती रही। जिन पर उस समय पूर्ण विराम लग गया जब उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा की। इस फिल्म की जानकारी स्वयं सलमान खान ने दी थी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। अभी इस फिल्म के समाचारों की सुर्खियों की स्याही सूखी भी नहीं थी कि बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म की चर्चा चल पड़ी।

बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर ‘गंगूबाई’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस बात की स्वीकारोक्ति स्वयं भंसाली ने की है। उन्होंने कहा है कि मुझे इस फिल्म की कहानी बेहद पसन्द है। ये मेरे साथ लम्बे समय से है और मैं फिल्म बनाने के लिए उत्सुक हूँ। प्रियंका और मैं बातचीत कर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को लेकर बातचीत उस वक्त फाइनल हुई जब प्रियंका कुछ समय पहले मुम्बई में अपनी फिल्म द स्काय इज पिंक का आखिरी शेड्यूल पूरा करने आईं थीं।

sanjay leela bhansali,priyanka chopra,gangubai,alia bhatt,Salman Khan,inshallah,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

लाइफ बैरी डॉट कॉम ने 22 जनवरी को ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि संजय लीला भंसाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर ‘हीरा मंडी’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं जो गंगूबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित होगी। अब इस बात की स्वीकारोक्ति स्वयं भंसाली ने कर दी है। लेकिन उन्होंने अब फिल्म का नाम ‘गंगूबाई’ बताया है। भंसाली की यह फिल्म गंगूबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित होगी, जिसे कामठीपुरा की मैडम भी कहा जाता है। गंगूबाई को कामठीपुरा में कई वैश्यालय चलाने के लिए जाना जाता था। इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : 5वीं बार एक साथ दीपिका-प्रियंका, आमने-सामने होगा मुकाबला!

इन सभी बातों के अतिरिक्त यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म का सेट लार्जर दैन लाइफ होगा और इसमें ‘हीरा मंडी’ को उसके विस्तृत स्वरूप के साथ चित्रित किया जाएगा। फिल्म में कई गाने और डांस नम्बर भी होंगे। फिल्म में उस दौर के सेक्सवर्कर्स की समस्याओं के बारे में दिखाया जाएगा। अपनी पिछली तीन फिल्मों—गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की तरह इस फिल्म का संगीत स्वयं संजय लीला भंसाली ही तैयार करेंगे। उनकी पिछली तीनों फिल्मों के संगीत को श्रोताओं और दर्शकों ने बेहद पसन्द किया था।

कौन है गूंगबाई

जिस गंगूबाई कोठेवाली के जीवन पर यह फिल्म आधारित होगी उसे कामठीपुरा की मैडम भी कहा जाता है। उसे वैश्यालय चलाने के साथ-साथ सेक्स वर्कर्स के पक्ष में काम करने और उनके अधिकारों की हिमाकत करने के लिए भी जाना जाता था। उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से मुलाकात की थी और सेक्स वर्कर्स की समस्याओं पर चर्चा की थी।

क्या है हीरा मंडी

हीरा मंडी उस जगह को कहते हैं जहाँ गंगूबाई रहती थी। यह जगह आज पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। यहाँ गंगू बाई की पूजा की जाती है, क्योंकि वह अपनी साथी सेक्स वर्कर्स का काफी ख्याल रखती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम