न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोचा नहीं था इतने लम्बे वक्त तक टिकूंगा: रितेश देशमुख

रितेश देशमुख को मल्टीस्टारर फिल्मों में ही सफलता प्राप्त हुई है। अपने करिअर को देखते हुए उनका कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक बने रहेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 9:43:43

सोचा नहीं था इतने लम्बे वक्त तक टिकूंगा: रितेश देशमुख

डेढ़ दशक पूर्व बॉलीवुड में प्रेम कहानी ‘तुझे मेरी कसम’ के जरिये प्रवेश करने वाले अभिनेता रितेश देशमुख की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘टोटल धमाल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करते हुए स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवा लिया है। अपने 16 साल के करिअर में अधिकांशत: फ्रेंचाइजी व हास्य फिल्मों में काम करने रितेश देशमुख को मल्टीस्टारर फिल्मों में ही सफलता प्राप्त हुई है। अपने करिअर को देखते हुए उनका कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक बने रहेंगे।

riteish deshmukh,total dhamaal,bollywood,bollywood news hindi

हाल ही में उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को अपना साक्षात्कार दिया है। इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि ‘तुझे मेरी कसम’ मेरे करियर की पहली और आखिरी फिल्म होगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक बना रहूंगा। मैं अपने जीवन में प्राप्त हुए सभी अवसरों के लिए आभारी हूं।’

riteish deshmukh,total dhamaal,bollywood,bollywood news hindi

बातचीत के दौरान रितेश ने आगे कहा, ‘यह एक बेहद रोमांचक उतार-चढ़ाव भरी यात्रा थी। मैंने जीवन के हर चरण में कुछ सीखा है। जब मैंने पहली फिल्म की तो मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं इंडस्ट्री में दशक भर से ज्यादा समय तक बना रहूंगा, लेकिन मैंने कठिन मेहनत की.. और फिल्म-दर-फिल्म मैंने अपने अभिनय में सुधार किया, जिसकी बदौलत मैं इतने वर्षों तक इस उद्योग में टिक पाया।’

साल 2003 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद रितेश ने कॉमेडी में अपनी अलग जगह बनाई। उन्होंने ‘मस्ती’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘मालामाल वीकली’, ‘हे बेबी’, ‘धमाल’, ‘गोलमाल’ व ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्में की हैं। इनमें से ज्यादातर सफल फ्रेंचाइजी में तब्दील हो चुकी हैं। उनकी हालिया प्रदर्शित ‘टोटल धमाल’ भी ‘धमाल’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। आने वाले समय में वे ‘हाउसफुल-4’ में नजर आएंगे, जो ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी का चौथा भाग है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स