न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एलजीबीटीक्यू के समर्थन में उतरी ऋचा चड्ढा, विशेष क्लिनिक का करेंगी उद्घाटन

समुदाय को अपना समर्थन देने हेतु अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) ने मुंबई में हमसफर ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई इस अनूठी परियोजना का उद्घाटन करेंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 6:50:46

एलजीबीटीक्यू के समर्थन में उतरी ऋचा चड्ढा, विशेष क्लिनिक का करेंगी उद्घाटन

हमसफर ट्रस्ट भारत में अपनी तरह का पहला ऐसा क्लिनिक शुरू करने जा रहे है जो एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को अपनी सेवाएं देगा। गौरतलब है कि हमसफर ट्रस्ट एक नॉन प्रॉफिट संगठन है। यह ट्रस्ट एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) समुदाय के लोगों के विभिन्न मुद्दों के लिए निरंतर काम करता रहा है। समुदाय को अपना समर्थन देने हेतु अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) ने मुंबई में हमसफर ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई इस अनूठी परियोजना का उद्घाटन करेंगी। 25 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे संगठन एचएमटी की स्थापना प्रतिष्ठित पत्रकार और कार्यकर्ता अशोक राव कवि द्वारा की गई थी और यह भारत में यौन अल्पसंख्यकों की देखभाल और सहायता प्रदान करने की दिशा में काम करता रहा है। केंद्र अब एलजीबीटीक्यू व्यक्तियों के लिए एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी और समग्र क्लिनिक प्रदान करने वाला भारत का पहला सामुदायिक केंद्र बन जाएगा।

मुंबई जिला राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (एमडीएसीएस) और एफएचआई 360 की सहायता से केंद्र की स्थापना की गई है। समुदाय आधारित एआरटी केंद्र भारत सरकार द्वारा समर्थित एक विभेदित केयर है, जिसका उद्देश्य उन समुदायों में उपचार और देखभाल को आगे बढ़ाना है जो हाशिए पर हैं और कलंक और भेदभाव का सामना कर रहे हैं।

richa chadda,lgbtq,bollywood,bollywood news hindi

ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) द्वारा केंद्र का उद्घाटन करने के साथ ही केंद्र अपना संचालन शुरू कर देगा। ऋचा हमेशा इस समुदाय के लिए अपने सकारात्मक समर्थन के साथ मुखर रही हैं और यहां तक कि उन्होंने धारा 377 की स्क्रैपिंग का समर्थन भी किया था, जिस पर बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2018 में एक निर्णायक फैसला भी दिया गया था जिसे मानवाधिकार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना गया।

ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी बात है कि एक ऐसी जगह होगी जहाँ लोग डर के बिना आगे आ पाएंगे और मानसिक और शारीरिक मदद हासिल कर पाएंगे। हमसफल ट्रस्ट इतने सालों से इस दिशा में काम कर रहा है और वह इन सामान्य समस्याओं को समझता है जिन्हें सम्बोधित करने की आवश्यकता है। अब जबकि धारा 377 निरस्त कर दी गई है मुझे लगता है कि ऐसे और स्वास्थ्य केन्द्र होने चाहिए।’’

richa chadda,lgbtq,bollywood,bollywood news hindi

यह केंद्र ट्रांसजेंडर समुदाय, एमएसएम और महिला यौनकर्मियों सहित अधिकांश जोखिम वाले समुदायों के लिए उपचार और देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त एचआईवी दवाएं उपलब्ध करवाएगा। मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान करेगा और यहाँ जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों की निगरानी के लिए विशेष डॉक्टर होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल