न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपरहीरोज से डरा बॉलीवुड, हिन्दी फिल्मों ने प्रदर्शन से पीछे खींचे कदम

मार्वल्स सुपरहीरोज के कारनामों से सजी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में इस महीने के आखिर में 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 3:38:15

सुपरहीरोज से डरा बॉलीवुड, हिन्दी फिल्मों ने प्रदर्शन से पीछे खींचे कदम

26 अप्रैल को भारत में उस हॉलीवुड फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसका इंतजार पूरे विश्व को है। भारत में इस फिल्म को प्रचारित करने के लिए इसके सह निर्देशक जो रूसो पिछले दिनों भारत आए थे। जो रूसो ने अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस को हॉलीवुड फिल्मों के सबसे जरूरी बताया है। ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ के इस सीक्वल का इंतजार इसलिए है क्योंकि थैनोस से निर्णायक जंग देखनी है। ‘इनफिनिटी वॉर’ में दर्शकों ने देखा कि सारे एवेंजर्स थैनोस के सामने घुटने टेक देते हैं। क्लाईमैक्स में दिखाया गया था कि एवेंजर्स एक-एक करके गायब हो रहे हैं, जिसने इसके सीक्वल के लिए दर्शकों को बैचेन बना दिया।

bollywood movies,hollywood movies,kalank,avenges endgame,infinity war

मार्वल्स सुपरहीरोज के कारनामों से सजी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में इस महीने के आखिर में 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। एवेंजर्स के प्रति दर्शकों का क्रेज देखकर कोई भी हिन्दी फिल्म निर्माता इस समय के आसपास अपनी फिल्मों को प्रदर्शन करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इस बात को लेकर ट्रेड विश्लेषकों के अपने-अपने विचार हैं। उनका कहना है कि एवेंजर्स की रिलीज डेट के आसपास किसी भारतीय फिल्म को प्रदर्शित नहीं करना भारतीय निर्देशकों का सही कदम है क्योंकि यह निश्चित रूप से उनकी फिल्मों की कमाई को प्रभावित करेगा। एवेंजर्स के एक सप्ताह पहले और बाद तक कोई बड़ी हिन्दी फिल्म के प्रदर्शन की योजना नहीं है। एवेंजर्स एक ही दिन दुनिया भर में प्रदर्शित हो रही है। भारत में यह अंग्रेजी के अलावा हिन्दी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित हो रही है। ऐसे में कोई भी भारतीय फिल्म निर्माता उस समय अपनी फिल्म को प्रदर्शित करने का जोखिम क्यों उठाएगा। यह कारोबार को प्रभावित करेगी यह तो तय है। एवेंजर्स : एंडगेम भारत में चार भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित हो रही है, इसलिए यह भारत में बाकी सभी भाषाओं की प्रदर्शित फिल्मों को प्रभावित करेगी। उन्हें इस फिल्म के साथ स्क्रीन शेयर करनी होगी। इसी के चलते भारतीय फिल्में इससे टकराना नहीं चाहतीं। किसी भी निर्माता निर्देशक को अपनी फिल्म पर भरोसा नहीं है कि वह एवेंजर्स: एंडगेम के सामने दर्शकों को खींचने की क्षमता रखती हो। इसी के चलते कोई भी भारतीय फिल्म इसके सामने नहीं आ रही है।

bollywood movies,hollywood movies,kalank,avenges endgame,infinity war

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एवेंजर्स के प्रदर्शन का बड़ा असर होगा। इस फिल्म को देखने वाले दर्शक इससे पहले किसी और फिल्म पर अपना पैसा खर्च नहीं करना चाहेंगे। महीने के आखिर में एक साथ दो फिल्मों के लिए पैसा जेब से निकालना बड़ा मुश्किलों भरा है। ऐसे में जिन दर्शकों की एवेंजर्स के प्रति दीवानगी है वह तो निश्चित रूप से 26 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करेगा। इसके साथ ही वह दर्शक भी इसे देखने जाएंगे जो इस फिल्म की हाइप और प्रचार को देख रहा है।

bollywood movies,hollywood movies,kalank,avenges endgame,infinity war

‘कलंक’ को 2 दिन पहले ला रहे हैं करण जौहर

एवेंजर्स से एक सप्ताह पहले करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ का प्रदर्शन होने जा रहा था। अपनी फिल्म की लागत बाहर निकालने के लिए उन्होंने इसे दो दिन पहले प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। अब यह फिल्म 17 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है, पहले यह 19 अप्रैल को आ रही थी। करण ने यह तो नहीं कहा है कि वे एवेंजर्स से डरकर इसे दो दिन पहले प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि महावीर जयन्ती छुट्टी के चलते फिल्म को 5 दिन का लम्बा वीकेंड मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल