न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गली बॉय’ पर बॉलीवुड का हल्ला, ‘मणिकर्णिका’ को लेकर गूंगा क्यों हुआ

पिछले दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड (Bollywood) पर हमला बोलते हुए कहा था कि बॉलीवुड (Bollywood) के किसी भी सितारे ने उनकी फिल्म के पक्ष में नहीं बोला।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 4:45:27

‘गली बॉय’ पर बॉलीवुड का हल्ला, ‘मणिकर्णिका’ को लेकर गूंगा क्यों हुआ

पिछले दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड (Bollywood) पर हमला बोलते हुए कहा था कि बॉलीवुड (Bollywood) के किसी भी सितारे ने उनकी फिल्म के पक्ष में नहीं बोला। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आमिर खान (Aamir Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम लेते हुए कहा था कि बॉलीवुड (Bollywood) अब उद्योग नहीं अपितु गैंग बन गया है, जहाँ सितारे सिर्फ एक-दूसरे की फिल्मों की तारीफ करते हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का यह वाक्या सच नजर आ रहा है, जिसका ताजा सबूत रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ है, जिसकी बॉलीवुड (Bollywood) के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे सितारे तारीफ करते नहीं अगाह रहे हैं। जबकि फिल्म पूरी तरह से दर्शकों को निराश कर रही है। इस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी इतनी ज्यादा खराब हो रही है कि अब ऐसा लगता नहीं कि यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी।

ranveer singh,gully boy,kangana ranaut,manikarnika,Hrithik Roshan,soni razdan,aamir khan,alia bhatt,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म की असल परीक्षा सोमवार से शुरू होगी जहाँ इसके कारोबार में एकदम से तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। वैसे अभी भी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की ‘उरी (URI)’ और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘मणिकर्णिका (Manikarnika)’ से मुकाबला करना पड़ रहा है। यह दोनों फिल्में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में अभी भी कामयाब हैं। ‘गली बॉय (Gully Boy)’ की तारीफ करने वालों में करण जौहर (Karan Johar), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दिया मिर्जा (Diya Mirza), सोनी राजदान, कुब्रा सेठ, दिव्या दत्ता (Divya Dutta), राहुल बोस, अपूर्वा मेहता आदि शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन लोगों अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ की है उन्होंने अभी तक इस फिल्म को देखा नहीं है लेकिन तारीफ जरूर कर दी है।

ranveer singh,gully boy,kangana ranaut,manikarnika,Hrithik Roshan,soni razdan,aamir khan,alia bhatt,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने लिखा, जोया तेरा टाइम आ गया, फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकता। करण जौहर ने लिखा, ‘‘मुझे सुनकर खुशी हो रही है गली बॉय (Gully Boy) को पसन्द किया जा रहा है। जोया एक स्टार है, एक शानदार निर्देशक, फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस, फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकता।’’ अब करण जौहर ने जो लिखा है उससे स्पष्ट हो रहा है कि वे झूठी तारीफ कर रहे हैं। उनको कैसे पता कि सितारों की परफार्मेंस शानदार है। क्या सिर्फ इसलिए कि आलिया भट्ट उनकी खोज हैं और रणवीर सिंह उनके साथ सिम्बा में काम कर चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हो चुकी है।

ranveer singh,gully boy,kangana ranaut,manikarnika,Hrithik Roshan,soni razdan,aamir khan,alia bhatt,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की माँ सोनी राजदान (Soni Razdan) ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, मैं सोने जा रही हूँ, लेकिन मेरे कानों में गली बॉय (Gully Boy) के बीट गूंज रहे हैं। जोया ने शानदार फिल्म बनाई है। सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अपनी बेटी और रणवीर की तारीफ न करते हुए सिद्धान्त चतुर्वेदी की तारीफ की है। उन्होंने सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन की भूमिका और किरदार की भूरि-भूरि सराहना की है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम