न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशों में दिखा रणवीर सिंह की गली बॉय का जबरदस्‍त क्रेज, जर्मनी में सारे शो हाउसफुल

वेलेंटाइन के मौके पर यानि 14 फरवरी को र‍िलीज होने वाली रणवीर स‍िंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फ‍िल्‍म 'गली बॉय (Gully Boy)' खासी लोकप्र‍ियता बटोर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Feb 2019 10:57:41

विदेशों में दिखा रणवीर सिंह की गली बॉय का जबरदस्‍त क्रेज, जर्मनी में सारे शो हाउसफुल

वेलेंटाइन के मौके पर यानि 14 फरवरी को र‍िलीज होने वाली रणवीर स‍िंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फ‍िल्‍म 'गली बॉय (Gully Boy)' खासी लोकप्र‍ियता बटोर रही है। भारत में तो इस फ‍िल्‍म को लेकर जबरदस्‍त क्रेज है ही, लेकिन विदेशों से जिस तरह का रेस्‍पांस मिल रहा है, वो वाकई फ‍िल्‍म के स्‍टार्स और मेकर्स के ल‍िए खुशी की बात है। जर्मनी (Germany) में इस फ‍िल्‍म के सारे ट‍िकट ब‍िक गए हैं। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित गली बॉय जर्मनी के प्रतिष्ठित फिल्म बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2019 (Berlin Film Festival 2019) में पहुंची है। इस फेस्टिवल में रणवीर और आलिया की फिल्म के तीन शोज होंगे। 9 फरवरी, 12 फरवरी और 17 फरवरी को होने वाले इस शोज की सभी टिकट बिक गई हैं।

बता दे, इस फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्‍म में रणवीर सिंह स्‍ट्रीट रैपर बने हैं जिनका रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। उन्‍होंने खुद अपनी अवाज में रैप गाया है। आलिया भट्ट मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इसके अलावा फिल्म में कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं। बता दें कि गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद गाने- मेरी गली में के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के किरदार के लिए पूरी तैयारी करते हैं। फिल्म गली बॉय के लिए भी रणवीर सिंह कैरेक्टर की पूरी गहराई में शिद्दत के साथ उतरते हैं। गली बॉय के लिए रणवीर सिंह ने ऐसा ही किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए देसी रैपर्स से रैप की ट्रेनिंग ली है। रणवीर ने रैप की बारीकियों भी जाना है। गौरतलब है कि अपने मुंबई रिसेप्शन में भी रणवीर सिंह ने कई रैप गाए थे। इसके अलावा कपिल शर्मा के रिसेप्शन में भी उन्होंने रैप गाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम