न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Movie Review गली बॉय — रणवीर पर भारी पड़ी आलिया, किरदार के चलते दबे नजर आए सिंबा

Gully Boy Movie Review पिछले तीन माह से लगातार चर्चाओं में रही निर्देशिका जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप शुरूआत की है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 2:33:02

Movie Review गली बॉय — रणवीर पर भारी पड़ी आलिया, किरदार के चलते दबे नजर आए सिंबा

Gully Boy Movie Review पिछले तीन माह से लगातार चर्चाओं में रही निर्देशिका जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप शुरूआत की है। फिल्म का ट्रेलर देखकर महसूस हुआ था कि जोया ने कहानी में सिर्फ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ही प्रमुखता दी होगी लेकिन फिल्म देखने के बाद धारणा गलत साबित होती है। फिल्म में रणवीर (Ranveer Singh) के साथ-साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सिद्धान्त चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और विजय राज को भी बराबर की हैसियत दी गई है। फिल्म देखने के बाद इस बात का अहसास भी होता है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का किरदार उतना मुखर नहीं हो पाया है जितना कि सिद्धान्त चतुर्वेदी का। सिद्धान्त (Siddhant Chaturvedi) इस फिल्म का सरप्राइज पैकेट साबित हुए हैं। उन्होंने अपने किरदार को शिद्दत के साथ जीया है। यह उनके चलने, बात करने के ढंग और अंदाज से साफ झलकता है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बेहतरीन अभिनय करती हैं और यहाँ भी उन्होंने ऐसा ही किया है। कई ऐसे दृश्य हैं जहाँ अभिनय में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उनके सामने दबे-दबे नजर आते हैं। वैसे रणवीर का जो किरदार है वह पूरी तरह से ही दबा हुआ है। जोया अख्तर ने पटकथा में उसको मुखर होने ही नहीं दिया है। किरदार की मांग के अनुरूप रणवीर (Ranveer Singh) का अभिनय बेहतरीन है। इन तीन मुख्य सितारों के बाद सबसे बेहतरीन काम है विजयराज का जिन्होंने फिल्म में रणवीर के पिता की भूमिका निभाई है। इस अदाकार को हिन्दी सिनेमा के निर्देशकों ने बहुत कम करके आंका है। मौका मिलने पर वे इससे उम्दा अभिनय दर्शकों के सामने ला सकते हैं। फिल्म में कल्कि कोचलिन का किरदार सबसे छोटा है। अपनी भूमिका में उन्होंने सही निर्वाह किया है।

ranveer singh,alia bhatt,siddhant chaturvedi,gully boy,gully boy movie review,gully boy movie review in hindi,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

कथानक

गली बॉय (Gully Boy) मुम्बई के धारावी में रहने वाले मुराद (रणवीर सिंह Ranveer Singh) की कहानी है, जो गरीबी में जिन्दगी जीते हुए बड़े सपने देखते हुए स्वयं को अमीर बनाना चाहता है। वह अक्सर अपने दर्द को लफ्जों में तब्दील करते हुए नोटबुक में लिखता है। मुराद की जिन्दगी में उस समय भूचाल आ जाता है जब उसके पिता दूसरा निकाह कर लेते हैं और दूसरी बीवी को घर ले आते हैं। इसके बाद मुराद की माँ की दयनीस हालत हो जाती है, जिसे देखकर वह दुखी रहता है। वह अपने पिता से डरता है, जिसके चलते उनकी हर बात सिर झुकाकर मानता है। परिवार के इतर उसकी अपनी एक जिन्दगी है जिसमें सफीना नामक लडक़ी से वह प्रेम करता है। हालांकि इन दोनों की हैसियत में जमीन आसमान का फर्क है, फिर भी दोनों का रोमांस चलता रहता है।

मुराद की जिन्दगी में मशहूर रैपर एमसी शेर के आने से बदलाव आता है। मुराद खुद भी रैपर बनना चाहता है और वह उनसे रैप की ट्रेनिंग लेता है। इस बीच में मुराद को अपने पिता की बीमारी के चलते घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है और वह ड्राइवर बन जाता है। मुराद की रैप की लगन देखकर म्यूजिक प्रोग्रामर स्काई मुराद और एमसी शेर को गाने का प्रस्ताव देती है। बस यहीं से मुराद की जिन्दगी बदल जाती है। लेकिन मुुराद के पिता रैप की खिलाफत करते हैं। अपने पेशन और जिन्दगी की कशमकश के बीच किस तरह से मुराद की जिन्दगी करवट लेती है, कैसे वह अपना रैपर बनने का सपना पूरा करता है यही फिल्म का मूल कथानक है।

ranveer singh,alia bhatt,siddhant chaturvedi,gully boy,gully boy movie review,gully boy movie review in hindi,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

गीत-संगीत

फिल्म ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक और काबलियत को उजागर किया है और वह है उनका रैपर होना। रणवीर सिंह ने अपनी आवाज में फिल्म के तीन रैप गाये हैं। हालांकि फिल्म में लगभग 15 से ज्यादा गीत हैं लेकिन तीन रैप जिनको रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी आवाज दी है, वे युवा वर्ग के दिलो दिमाग में रच बस गए हैं। विशेष रूप से ‘अपना टाइम आएगा’ और ‘हिन्दुस्तान को मिलवा दो असली हिप हॉप से’ ऐेसे हैं जो गहरा असर छोड़ते हैं।

ranveer singh,alia bhatt,siddhant chaturvedi,gully boy,gully boy movie review,gully boy movie review in hindi,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

कमजोर कथानक, असरकारक नहीं निर्देशन

जोया अख्तर ने जो कहानी चुनी है वह कमजोर है। इस कहानी में वैसी कोई बात नहीं है जिस पर असरकारक फिल्म का निर्माण किया जा सके। साथ ही उनका निर्देशन भी कुछ ढीला रहा है। वे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के किरदार को उभारने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाई हैं। रणवीर सिंह के संघर्ष, जुनून को और भी अच्छे तरीके से दिखाया जा सकता था, उसने जो सपना देखा, उसके लिए कहानी में दर्द और जुनूनियत की आवश्यकता थी, लेकिन कहानी में इसका अभाव साफ नजर आता है। दर्शकों के बीच इस फिल्म की पैठ बनती है सिर्फ कलाकारों के बेहतरीन अभिनय और शानदार रैप के कारण। फिल्म में मनोरंजन की कमी और हिट फिल्म के मसालों का अभाव है। इसके अतिरिक्त फिल्म की लम्बाई ज्यादा है। मध्यान्तर तक फिल्म बोर करती है, क्योंकि इतना लम्बा वक्त जोया ने किरदारों की भूमिका बांधने में ही खत्म कर दिया है। मध्यान्तर के बाद फिल्म गति पकड़ती है, लेकिन अचानक से बीच में कहानी फिर धीमी हो जाती है। इसके चलते दर्शक फिल्म के साथ बंधा नहीं रह पाता है। सबसे ज्यादा इसका अन्त निराशाजनक है। सितारों का अभिनय दर्शकों को शुरूआती दो-तीन दिन तो जरूर आकर्षित करेगा लेकिन आगे का सफर इसके लिए मुश्किलों भरा होगा। फिल्म को चुस्त सम्पादन की जरूरत थी, जिसमें भी जोया असफल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम