न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गली बॉय' की प्रशंसा, पर कभी रणवीर को लगता था नहीं मिलेगा मुकाम

बर्लिन फिल्म समारोह में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ का प्रीमियर किया गया जहाँ पर इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने बहुत सराहा है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 9:09:52

'गली बॉय' की प्रशंसा, पर कभी रणवीर को लगता था नहीं मिलेगा मुकाम

बर्लिन फिल्म समारोह (Berlin Film Festival) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ का प्रीमियर किया गया जहाँ पर इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने बहुत सराहा है। भारतीय समीक्षकों ने जमकर इसकी तारीफ की है। हालाकि अभी तक किसी भी विदेशी फिल्म समीक्षक की तारीफ सामने नहीं आई है। उनकी यह फिल्म आगामी 14 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि उन्हें ऐसा लगता था कि बॉलीवुड में वो कोई मुकाम हासिल नहीं कर पाएंगे।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,berlin film festival,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कहना है कि एक समय था जब उन्हें लगता था कि वह बॉलीवुड में कभी कोई मुकाम हासिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनका कोई फिल्मी जुड़ाव नहीं था। रणवीर ने कहा, संघर्ष के दिनों में मुख्य कलाकार बनने का एहसास शायद बहुत दूर था। मैं 10वीं में था। मुझे एहसास हुआ कि मेरा सपना शायद कभी सच नहीं होगा क्योंकि मेरे आसपास के अधिकांश लोग गैर फिल्म बिरादरी से थे। अभिनेता ने अभिनय करियर में अपने शुरुआती दिनों के बारे में ‘स्टारी नाइट्स 2 ओह!’ के एक एपिसोड में यह बात कही है। इसका प्रसारण रविवार को जी कैफे पर होगा।

उन्होंने कहा, ‘मैंने उस चीज के लिए समझौता करना उचित समझा जो मेरी पहुंच के भीतर है। इसलिए, मैंने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने का फैसला किया और मुझे टाल मटोल के कारण कक्षाओं के लिए पंजीकरण करने में देरी हो गई, जिसके बाद यह पता लगा कि नॉन-मेजर्स के लिए एक्टिंग क्लास में एक स्लॉट खाली था, इसलिए मैंने उसमें दाखिला ले लिया। मुझे मेरे प्रशिक्षक ने पहले दिन परफॉर्म करने को कहा और सभी को मेरी परफॉर्मेस पसंद आई और उस समय मुझे एहसास हुआ कि मैं एक कलाकार हूं।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,berlin film festival,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पिछली फिल्म ‘सिम्बा’ ने वैश्विक स्तर पर कुल मिलाकर 350 करोड़ का कारोबार किया है। इस बात की जानकारी भी स्वयं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ही दी है। गत शनिवार 9 फरवरी को सोनी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम कपिल शर्मा शो में रणवीर सिंह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपनी फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ का प्रमोशन करने आए थे जहाँ उन्होंने कहा कि मेरे पास सिम्बा की कमाई का एक रुपया नहीं आया है। पूरा का पूरा 350 करोड़ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पास गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम