न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टोटल धमाल’ नहीं, ‘संजू’ है सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर फिल्म

निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन दिन में बेहतरीन कारोबार किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 2:40:09

‘टोटल धमाल’ नहीं, ‘संजू’ है सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर फिल्म

निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन दिन में बेहतरीन कारोबार किया है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 16.50 करोड़ की ओपनिंग लेते हुए स्वयं को वर्ष 2019 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित किया, वहीं शनिवार और रविवार को इसने क्रमश: 20.40 और 25.50 करोड़ का कारोबार करते हुए 62.40 करोड़ का कारोबार किया। समीक्षकों द्वारा नकारे जाने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हुई है। सोमवार को चौथे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 72 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

ranbir kapoor,sanju,ajay devgn,total dhamaal,Akshay Kumar,jolly llb 2,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ की इस सफलता को देखते हुए इसे सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर फिल्म के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह तथ्य सही नहीं है। इससे पहले गत वर्ष प्रदर्शित हुई निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अभिनीत फिल्म ‘संजू (Sanju)’ ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ से कहीं ज्यादा बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर फिल्म रही है। 29 जून 2018 को प्रदर्शित हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 34.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि ‘टोटल धमाल’ ने सिर्फ 16.50 करोड़ से अपनी शुरूआत की। ‘संजू (Sanju)’ ने महज तीन दिन में 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ अपने 4 दिन के सफर में सिर्फ 72 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो पाई।

इससे पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2 (Jolly LLB-2)’ भी बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है। 10 फरवरी, 2017 को प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 57.72 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। तमाम प्रकार की आलोचनाओं के बावजूद ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ को दर्शकों ने पसन्द किया है। इस फिल्म ने अपने तीन दिन के सफर में ही इन्द्र कुमार ही धमाल सीरीज की दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है। डबल धमाल का कुल लाइफ टाइम कारोबार 46 करोड़ रहा था।

ranbir kapoor,sanju,ajay devgn,total dhamaal,Akshay Kumar,jolly llb 2,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

टोटल धमाल (Total Dhamaal) की कामयाबी को देख कर ट्रेड विश्लेषक अपने अपने तर्क दे रहे हैं। अमोद मेहरा का कहना है कि फिल्म के अप्रत्याशित कारोबार ने सभी समीक्षकों को हैरान कर दिया है। हर एक समीक्षक ने इसे खराब रेटिंग दी थी। हालांकि दर्शक राजा है और फिल्म को पूरे देश में रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिली है। नरेन्द्र गुप्ता का कहना है फिल्म ने उम्मीद से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया है। फैमिली ऑडियंस को काफी अपील किया है। इसलिए फैमिली ने वीकेंड पर इसे हाउसफुल बना दिया। इसमें साफ-सुथरी कॉमेडी दिखाई गई है और साथ फिल्म में बच्चों को आकर्षित करने वाला कंटेंट भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम