न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘राम लखन’ को फिर से निर्देशित करने को तैयार सुभाष घई, एक अदद हिट की चाहत

पिछले एक दशक से लम्बे समय से कभी बॉलीवुड के स्वयंभू शोमैन रहे सुभाष घई सफलता को तरस रहे हैं। उनकी चाह है कि वे एक बार फिर से हिट निर्देशक कहलाएं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Jun 2019 6:01:33

‘राम लखन’ को फिर से निर्देशित करने को तैयार सुभाष घई, एक अदद हिट की चाहत

पिछले एक दशक से लम्बे समय से कभी बॉलीवुड के स्वयंभू शोमैन रहे सुभाष घई सफलता को तरस रहे हैं। उनकी चाह है कि वे एक बार फिर से हिट निर्देशक कहलाएं। उनके निर्देशन में बनी अन्तिम सफल फिल्म ‘ताल’ रही थी, जिसमें अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘यादें’, ‘किसना’, ‘ब्लैक ऐंड व्हाइट’, ‘युवराज’ और ‘कांची’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया, लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गईं। पिछले एक दशक से सुभाष एक सुपरहिट फिल्म अपने नाम करने के लिए तड़प रहे हैं। यही वजह है कि वह अपने लकी चार्म जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर पर एक दांव और खेलने का मन बना चुके हैं।

anil kapoor‬,jackie shroff,ram lakhan,ramchand kishanchand,subhash ghai,entertainment,bollywood

बॉलीवुड के गलियारों में बह रही उमस भरी हवाओं से पता चला है कि अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ को ‘राम-लखन’ बनाने वाले शोमैन सुभाष घई ने अपनी एक फिल्म के लिए अप्रोच किया है। सुभाष घई खुद इस जोड़ी को अपनी अगली फिल्म में निर्देशित करेंगे। सूत्र बताते हैं सुभाष घई की अगली फिल्म का नाम ‘रामचंद किशनचंद’ होगा। यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दो 50 साल के ऐसे पुलिस वालों की कहानी है, जो अपने कारनामों से लोगों को हंसाएंगे।

फिल्म से जुड़े लोग बताते हैं कि अगर सब कुछ तय समय के हिसाब से रहा तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। बता दें, जैकी श्रॉफ साल 1991 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘राम लखन’ में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी और अनिल कपूर के बड़े भाई राम की भूमिका निभाई थी, वहीं अनिल कपूर एक भ्रष्ट सिपाही लखन के किरदार में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म को लेकर न तो जैकी श्रॉफ ने कोई बयान दिया है और न ही अनिल कपूर की ओर से कोई बयान सामने आया है। सुभाष घई ने भी अपनी इस फिल्म को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका