जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर पाकिस्तान (Pakistan) समर्थित जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पीओके (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों (Terrorist Camp) को तबाह करने के बाद इंडियन एयर फोर्स की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है। भारतीय वायुसेनाने पुलवामा हमले (Pulwama Attack) का बदला सिर्फ दो हफ्तों के अंदर ही ले लिया। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद फिल्मी सितारे भी भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn), सलमान खान (Salman Khan) के बाद अब इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का भी नाम जुड़ गया है। रजनीकांत ने भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) को लेकर ट्वीट किया, 'ब्रैवो इंडिया'।
BRAVO INDIA 🇮🇳👏🏻👏🏻👏🏻
— Rajinikanth (@rajinikanth) February 26, 2019
रजनीकांत (Rajinikanth) के अलावा बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी ट्वीट के माध्यम से भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) की जमकर सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, "भारतीय वायुसेना के जज्बे को सलाम। जय हिंद।'
Salute to the #IndianAirForce for their indomitable spirit in keeping our country safe! Let us all pray for their safety. Jai Hind 🇮🇳
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) February 26, 2019














