न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीक्वल नहीं, ‘गुप्त’ को फ्रेंचाइजी में तब्दील कर रहे हैं राजीव राय

डेढ दशक के बाद फिल्मों में बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे निर्देशक राजीव राय को लेकर कहा जा रहा है कि वो अपनी अगली फिल्म शुरू करने की तैयारी में है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 2:16:43

सीक्वल नहीं, ‘गुप्त’ को फ्रेंचाइजी में तब्दील कर रहे हैं राजीव राय

डेढ दशक के बाद फिल्मों में बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे निर्देशक राजीव राय को लेकर कहा जा रहा है कि वो अपनी अगली फिल्म शुरू करने की तैयारी में है, जो उनकी ही सुपर हिट फिल्म ‘गुप्त’ का सीक्वल होगी। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात की घोषणा की है कि वो अपनी अगली फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि, ‘मैंने ‘गुप्त’ का अगला भाग नहीं लिखा है, लेकिन मेरे पास एक विषय है जो गुप्त सीरीज’ को आगे बढ़ा सकता है। इसमें दर्शकों को सब कुछ नया देखने को मिलेगा, क्योकि पिछली फिल्म ‘गुप्त’ का सुखद अन्त हो चुका है।’ कहने का तात्पर्य यह है कि राजीव राय ‘गुप्त-2’ के जरिये सीक्वल नहीं बना रहे हैं, अपितु अपने इस शीर्षक को फ्रेंचाइजी में बदल रहे हैं। अपनी अगली फिल्म के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से वे लगातार 5-6 स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे थे लेकिन अब उनका सारा ध्यान एक ही पटकथा पर लगा हुआ है, जिसका घोषणा वे दो माह के अन्दर करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘मेरे मुताबिक मैं जल्द ही सबसे बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री निर्देशित करने जा रहा हूँ। इसमें रहस्य है, थ्रिलर है, अपराध है और भावनात्मक ड्रामा है। मैंने अपनी किसी भी पटकथा पर इतनी मेहनत नहीं की है। मेरी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसके संवादों को भी लिखा जा चुका है।’

rajiv rai,gupt,gupt franchise,bobby deol,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सुप्रसिद्ध फिल्म वितरक और निर्माता गुलराय राय के बेटे राजीव राय की पिछली फिल्म ‘असंभव’ 15 साल पहले रिलीज हुई थी जिसमें लीड रोल में अर्जुन रामपाल और नसीरुद्दीन शाह थे। अब एक बार फिर राजीव राय एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वर्ष 1985 में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, टीना मुनीम और नूतन के अभिनय से सजी ‘युद्ध’ के जरिये निर्देशकीय पारी की शुरूआत करने वाले राजीव रॉय ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर त्रिदेव, गुप्त, विश्वात्मा, मोहरा, प्यार इश्क और मोहब्बत नामक फिल्में दी हैं। हालांकि साल 1997 में राजीव राय पर अंडरवल्र्ड ने जानलेवा हमला किया था तो वह कुछ सालों के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए। इसके बाद साल 2004 में राजीव की फिल्म ‘असंभव’ रिलीज हुई थी।

राजीव ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में मीडिया को बताया है कि, ‘मैं इस फिल्म पर 1 साल से अधिक समय से काम कर रहा हूं। यह मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी स्क्रिप्ट है।’ हालांकि राजीव ने फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बताया है लेकिन उन्होंने यह जरूर माना कि यह एक एक्शन थ्रिलर होगी। अभी इस फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।

बॉलीवुड के गलियारों में इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। ऐसी भी खबर है कि यह फिल्म राजीव की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गुप्त’ का सीक्वल हो सकती है। हालांकि स्वयं राजीव राय ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनकी फिल्म बिलकुल नई कहानी पर बनेगी और यह ‘गुप्त’ का सीक्वल नहीं होगी। फिलहाल चर्चाएं राजीव राय की हो रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए सितारों का चयन अभी नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल