न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान्स के बाद इथियोपिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा, शरणार्थी कैम्प में बच्चों से मिलीं

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस डेब्यू के बाद ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इथियोपिया के अदीस अबाबा के सिबिस्टे नेगासी प्राइमरी स्कूल पहुंचीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 May 2019 8:11:27

कान्स के बाद इथियोपिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा, शरणार्थी कैम्प में बच्चों से मिलीं

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस डेब्यू के बाद ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इथियोपिया के अदीस अबाबा के सिबिस्टे नेगासी प्राइमरी स्कूल पहुंचीं। बतौर यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर यहां उन्होंने बच्चों के साथ वक्त बिताया।उन्होंने यहां के कुछ फोटो और अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किए। यूनिसेफ द्वारा चलाए गए इस प्रोग्राम में जेंडर क्लब्स बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इथियोपिया प्राइमरी स्कूल से कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस बच्चों के साथ मस्ती भरे पल बिता रही हैं। बच्चों के साथ एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि यहां टीचर की भारी कमी है। 89 बच्चों पर यहां सिर्फ एक ही टीचर है। बम्बासी रिफ्यूजी कैम्प के बारे में प्रियंका ने लिखा- "यहां एक प्राइमरी स्कूल है, जिसमें ट्रेंड टीचर्स की कमी है। 89 बच्चों पर एक टीचर है। हुबाहिरो जो एक रिफ्यूजी है, वह सुबह पहली से चौथी ग्रेड तक के बच्चों को पढ़ाती है। फिर दोपहर में 8वीं ग्रेड की क्लास में पढ़ाई करती है। हुबाहिरो की मां भी स्कूल में टीचर हैं लेकिन दोनों को ही बहुत कम तनख्वाह मिलती है।"

एक और किस्सा शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ये 15 साल की हसीना है, जो 7वीं ग्रेड की स्टूडेंट है। उसे स्कूल जाना पसंद है। वह अपनी बहन और उसके पति के साथ रहती है। उसकी बहन के पति ने हसीना की शादी की 12 साल की उम्र में तय कर दी थी। एक दिन जब उसे लड़का देखने आ रहा था, वह भाग कर अपने दोस्त के घर चली गई। वहां से वह बाल विवाह रोकने वाली संस्था तक अकेले पहुंची, जिसके बारे में उसने स्कूल में सुना था। उस संस्था ने आगे आकर शादी रुकवाई।

सामने आईं तस्वीरों में एक्ट्रेस बच्चों के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। बता दें कि प्रियंका यूनिसेफ के साथ मिलकर सोशल एक्टिविटी में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। पिछले साल प्रियंका ने बांग्लादेश के कोक्स बाजार का दौरा किया था। दुनिया के सबसे ज्यादा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैम्प इसी जगह हैं। कैम्प में प्रियंका कई बच्चों से मिलीं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।

पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा लागातर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने पति निक जोनस के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं थी। उन्होंने इस साल ही कान्स में डेब्यू किया था। प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण, हुमा कुरैशी, हिना खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आईं थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे समय बाद बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। शोनाली बोस द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो