Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी रोहित की फॉर्म, रणजी में भी हुए असफल

रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे रोहित शर्मा से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने यहां भी अपने फैंस को निराश किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 3:13:44

टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी रोहित की फॉर्म, रणजी में भी हुए असफल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय में रेड बॉल क्रिकेट में बेहद खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अपने इस फॉर्म के हासिल करने और फिर से ट्रैक पर लौटने के लिए रोहित शर्मा ने घरेलू क्रिकेट की ओर अपना रुख किया था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को रणजी का मुकाबले खेलने के लिए मैदान पर लगभग 10 सालों के बाद उतरे। उन्होंने नवंबर 2015 में आखिरी बार रणजी का कोई मुकाबला खेला था। रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे रोहित शर्मा से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने यहां भी अपने फैंस को निराश किया है।

मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मैच में रोहित शर्मा भी खेलने के लिए उतरे, इसलिए उसको लेकर उत्सुकता ज्यादा थी। लेकिन रोहित शर्मा ने बुरी तरह से निराश किया। रोहित शर्मा केवल तीन ही रन बनाकर जम्मू कश्मीर के युवा गेंदबाज का शिकार बनकर वापस लौट गए। अब उनके पास मौका है कि वे इसी मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे, क्योंकि अगला मैच वे खेल ही नहीं पाएंंगे, क्योंकि तब तक भारत बनाम इंग्लैंड वन डे सीरीज शुरू हो चुकी होगी।

रोहित शर्मा के अलावा इस मुकाबले में उनके साथ ओपन करने के लिए मैदान पर आए यशस्वी जायसवाल भी फेल हो गए। जायसवाल ने इस मैच में सिर्फ 4 रन बनाए। रोहित शर्मा को इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज उमर नजीर ने आउट किया। वहीं जायसवाल को औकिब नबी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दोनों सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए भी ओपन करते हैं। इन दोनों को सस्ते में आउट करके जम्मू-कश्मीर में एक अच्छी शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही मैदान पर आए फैंस बाहर चले गए। ऐसा लगा जैसे कि वह सिर्फ रोहित और जायसवाल की बल्लेबाजी देखने आए थे।
इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाना है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खेलने नजर आएंगे। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उनका खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। भारतीय टीम 20 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले रोहित शर्मा का तीन और मुकाबले मिलेंगे। जहां रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। इस सीरीज के दौरान उनके फॉर्म पर सभी की निगाहें होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology