न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह असफल हुई कंगना रनौत की इमरजेंसी, 10 साल में लगातार 10वीं असफल फिल्म

हिन्दी सिनेमा की 'क्वीन' कही जाने वाली कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' वैसे तो पॉलिटिकल ड्रामा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत मेडिकल 'ट्रॉमा' जैसी है। ओपनिंग डे से ही दर्शकों को रिझाने के लिए जूझ रही फिल्म के शोज में बुधवार को 100 में से 93 सीटें खाली नजर आई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 3:13:42

बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह असफल हुई कंगना रनौत की इमरजेंसी, 10 साल में लगातार 10वीं असफल फिल्म

हिन्दी सिनेमा की 'क्वीन' कही जाने वाली कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' वैसे तो पॉलिटिकल ड्रामा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत मेडिकल 'ट्रॉमा' जैसी है। ओपनिंग डे से ही दर्शकों को रिझाने के लिए जूझ रही फिल्म के शोज में बुधवार को 100 में से 93 सीटें खाली नजर आई हैं। अब तक यह जैसे-तैसे करोड़ में कारोबार कर पा रही थी, लेकिन छठे दिन लाखों में सिमट गई है। हालांकि, छठे दिन इसने डिजास्टर बनी 'तेजस' के मुकाबले दोगुनी कमाई की है। पर यह आलिया भट्ट की बुरी तरह फ्लॉप हुई 'जिगरा' से भी पिछड़ गई है।

बीते साल रिलीज आलिया भट्ट की 'जिगरा' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 31.98 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। यह बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंगना की 'इमजरेंसी' की लाइफटाइम कमाई इससे भी कम रहने वाली है। रिलीज के छठे दिन 'जिगरा' ने 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन कंगना की फिल्म ने इससे भी -37% कम कमाई की है।

Sacnilk के मुताबिक, मंगलवार को 1 करोड़ का बिजनस करने वाली 'इमरजेंसी' की कमाई बुधवार को घटकर 85 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह इसने देश में 6 दिनों में कुल 13.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो इसके 60 करोड़ के बजट का महज 22% है। जैसे हालात हैं, अब कोई चमत्कार ही 'इमरजेंसी' को हिट करवा सकता है। वैसे, कंगना की पिछली रिलीज 'तेजस' ने अपने छठे दिन 45 लाख कमाए थे।

कंगना के 10 साल के करियर में 'इमरजेंसी' उनकी 10वीं हिंदी फिल्म है, जो फ्लॉप साबित हुई है। वह इस फिल्म की डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर भी हैं। 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद, अब तक सिनेमाघरों में उनकी 11 हिंदी फिल्में आई हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी होनहार एक्ट्रेस होने के बावजूद उनकी 'तेजस', 'धाकड़ ', 'थलाइवी', 'पंगा', 'जजमेंटल है क्या', 'सिमरन', 'रंगून', 'कट्टी बट्टी', 'आई लव न्यूयॉर्क' और अब 'इमरजेंसी' का ऐसा हश्र हुआ है। यहां तक की पिछले साल रिलीज उनकी तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ