Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इंगेजमेंट सेरेमनी में नजर आए मलाइका-अर्जुन, वीडियो वायरल, हिंदी में रिलीज हो रही यह हिट मूवी

कई सालों के रिलेशनशिप के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अलग हो चुके हैं। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया था। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 2:21:21

2 News : इंगेजमेंट सेरेमनी में नजर आए मलाइका-अर्जुन, वीडियो वायरल, हिंदी में रिलीज हो रही यह हिट मूवी

कई सालों के रिलेशनशिप के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अलग हो चुके हैं। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया था। इस बीच मलाइका की एक बार फिर एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन से मुलाकात हुई। मलाइका दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना की सगाई में पहुंची थीं। मलाइका ने इस इंगेजमेंट सेरेमनी में रेड कलर की साड़ी पहनी थी। मलाइका रेड प्लेन साड़ी के साथ प्लंगिंग ब्लाउज और स्टेटमेंट ज्वैलरी कैरी की थी। ओपन हेयर और हाथों में बैंगिल्स में मलाइका बहुत ज्यादा प्यारी लग रही थीं। सबकी नजरें उन्हीं पर थीं।

दूसरी ओर अर्जुन ने ब्लैक सूट पहना था, जिसमें वे बेहद हैंडसम लग रहे थे। मलाइका और अर्जुन की कई फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं। फैंस इन पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मलाइका और अर्जुन को हाल ही लीलावती अस्पताल में साथ देखा गया था। वे वहां हमले में घायल हुए सैफ अली खान से मिलने के लिए गए थे। बता दें कपल ने साल 2018 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों को कई दफा अलग-अलग पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा गया। वे अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोमांटिक फोटो भी शेयर करते रहते थे, जो खूब वायरल होती थीं।

साल 2024 में उनकी राहें जुदा हो गईं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसका कारण नहीं बताया है। वे अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। पिछले साल मलाइका के पिता के निधन पर अर्जुन हमेशा उनके साथ खड़े नजर आए थे। मलाइका का साल 2017 में एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान से तलाक हो गया था। उनके एक बेटा अरहान खान है। दूसरी ओर, अर्जुन अभी तक कुंवारे हैं। उन्होंने ‘सिंघम अगेन’ के दौरान ऐलान किया था कि वे सिंगल हैं।

अब हिंदी के दर्शक भी ले सकेंगे नंदमुरी, बॉबी व उर्वशी की फिल्म ‘डाकू महाराज’ का मजा

साउथ इंडियन सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म ‘डाकू महाराज’ का नाम फिलहाल फैंस की जुबान पर चढ़ा हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसमें नंदमुरी के साथ बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, उर्वशी रौतेला की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म पहले दिन से ही छा गई और फिर ताबड़तोड़ बिजनेस किया। अब फिल्म हिंदी भाषा में दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म के हिंदी डब वर्जन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

सिनेमाघरों में 12 जनवरी को रिलीज हुई ‘डॉकू महाराज’ अभी तेलुगु और तमिल भाषा में चल रही है। शानदार सफलता के बाद इसकी हिंदी डब रिलीज की घोषणा की गई है। इस मसाला एंटरटेनर फिल्म का हिंदी वर्जन शुक्रवार (24 जनवरी) को रिलीज होगा। फिल्म जय विरात्र एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सहयोग से रिलीज होगी।

सितारा एंटरटेनमेंट और श्रीकारा स्टूडियोज, फॉर्च्यून फॉर सिनेमा के सहयोग से बनी आदित्य भाटिया व अतुल राजानी की फिल्म का डायरेक्शन बॉबी कोली ने किया है। फिल्म 10 दिन में दुनियाभर में 165 करोड़ रुपए कमा चुकी है। उर्वशी ने कहा कि फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स हैं और मुझे यकीन है कि हिंदी दर्शक भी इसे साउथ के दर्शकों की तरह ही पसंद करेंगे। इस तरह के शानदार सिनेमाई अनुभव का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका