न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: मंत्री का विवादित बयान, सैफ पर सच में चाकू से हमला हुआ या सिर्फ अभिनय कर रहे हैं नवाब

नितेश राणे ने सवाल पूछा कि सैफ पर वाकई हमला हुआ था या वो नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जैसे वो अस्पताल से चलकर बाहर आए देखकर मुझे शक हुआ कि क्या सच में चाकू से हमला किया गया है या फिर ये सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 2:14:52

महाराष्ट्र: मंत्री का विवादित बयान, सैफ पर सच में चाकू से हमला हुआ या सिर्फ अभिनय कर रहे हैं नवाब

पुणे। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। पुणे में हिंदू जनसभा को संबोधित उन्होंने कहा कि देखिए वो बांग्लादेशी मुंबई में क्या कर रहे हैं? सैफ अली खान के घर में घुस गए, देखिए कितने नालायक हैं। पहले सिर्फ सड़क के किनारे खड़े रहते थे, लेकिन अब घर में घुसने लगे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "शायद उनको (सैफ अली खान) को लेने के लिए आए होंगे। इसे लेकर जाओ हमारे यहां से। नितेश राणे ने सवाल पूछा कि सैफ पर वाकई हमला हुआ था या वो नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जैसे वो अस्पताल से चलकर बाहर आए देखकर मुझे शक हुआ कि क्या सच में चाकू से हमला किया गया है या फिर ये सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं।"

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले का जिक्र करते हुए नितेश राणे ने कहा कि जब शाहरुख खान या सैफ अली खान को कोई समस्या होती है, तो लोग सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन हिंदू कलाकारों के लिए वही समर्थन नहीं दिखता। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का हवाला दिया और आरोप लगाया कि कुछ प्रमुख नेता जैसे सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड हिंदू कलाकारों के लिए सामने नहीं आए।

उन्होंने कहा, "मुंब्रा का जितोद्दीन (जितेंद्र आव्हाड) बिल से बाहर नहीं आते हैं। ये आपके बारामती की ताई (सुप्रिया सुले) बाहर नहीं आईं। सुप्रिया को सिर्फ सैफ अली खान की ही चिंता है, शाहरुख के बेटे की चिंता है, नवाब मलिक की चिंता है। कभी किसी हिंदू कलाकार की चिंता करते हुए आपने सुना है, इस पर आप ध्यान दीजिए। सावरकर ने लिखा है कि मुसलमानों से ज्यादा हिंदू ही हिंदुओं का शत्रु हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री