न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल में बंद प्रेरणा अरोड़ा से नाता तोडऩे लगे साझीदार, ढाई माह से हैं कैद में

फिल्म वितरकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में पिछले ढाई माह से जेल में बंद निर्मात्री प्रेरणा अरोड़ा (Prerna Arora) से अब उनके साझीदार नाता तोडऩे लगे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 9:55:13

जेल में बंद प्रेरणा अरोड़ा से नाता तोडऩे लगे साझीदार, ढाई माह से हैं कैद में

फिल्म वितरकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में पिछले ढाई माह से जेल में बंद निर्मात्री प्रेरणा अरोड़ा (Prerna Arora) से अब उनके साझीदार नाता तोडऩे लगे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ पैडमैन (Padman) और रूस्तम सरीखी फिल्म बनाने वाली प्रेरणा अरोड़ा की चर्चा तब ज्यादा होने लगी थी जब उन्हें अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म ‘परमाणु’ से बतौर निर्मात्री बाहर का रास्ता दिखा दिया था। प्रेरणा मुम्बई के भायखला जेल में बंद हैं। परमाणु से लेकर कई और फिल्मों की सौदेबाजी किसी और वितरक से करने और आर्थिक अनियमितताओं के चलते उन्हें यह सजा भुगतनी पड़ रही है। गत वर्ष जुलाई में उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर लगभग आधा दर्जन फिल्मों को बनाने की घोषणा की थी। उनके भागीदारों में कोरियोग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान भी शामिल थे, जो अब प्रेरणा से नाता तोड़ चुके हैं।

प्रेरणा अरोड़ा को आर्थिक अपराध शाखा ने धारा 20बी और 429 के तहत 8 दिसम्बर 2018 को गिरफ्तार किया था। प्रेरणा अरोड़ा ने क्रि-अर्ज के साथियों संग ‘केदारनाथ’ और पैडमैन को निर्मित करने हेतु 31 करोड़ का लोन लिया, जबकि उनके पास केदारनाथ के राइट्स ही नहीं थे। घर खरीदने के लिए उन्होंने निर्माता वासु भगनानी से 9 करोड़ रुपए लिए, जिन्हें लौटने से उन्होंने इंकार किया। साथ ही बतौर वितरक वासु भगनानी को फन्ने खां में सही क्रेडिट नहीं दिया। केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर और परमाणु के निर्माता जॉन अब्राहम ने भी उन पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगाए।

prerna arora,fraud,money,jail,padman,Akshay Kumar

प्रेरणा अरोड़ा से उसके साझीदार नाता तोडऩे लगे हैं और इसकी शुरूआत सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की डेब्यू फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से होने जा रही है। यह फिल्म गत वर्ष ही शूट के लिए जाने वाली थी, मगर प्रेरणा के जेल जाने के बाद से अटकी हुई है। अब इसके निर्माता बिना प्रेरणा के ही इसे शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा द राइज एंड फाल बम्बई का निर्माण कर रहे अहमद खान भी प्रेरणा के इंतजार के मूड में नहीं हैं। उनके करीबियों का कहना है कि इस फिल्म की कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। चाहे प्रेरणा अरोड़ी कानूनी लड़ाई में जीते या हारें, इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर ‘राधा क्यूं गौरी मैं क्यूं काला’ के निर्देशक प्रेम.आर. सोनी का कहना है कि मैंने सुना है कि इस फिल्म के निर्माता बिना प्रेरणा अरोड़ा के फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि इसे लेकर मैं भी श्योर नहीं हूं। प्रेरणा अरोड़ा के वकील रिजवान मर्चेन्ट का कहना है कि हम लोग अगले कुछ दिनों में फिर से जमानत की अर्जी डालने वाले हैं। उसके बाद सुनवाई की तारीख तय होगी। फिलहाल तो प्रेरणा भायखला जेल में बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम