न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलों की बेचैनी को दर्शाता ‘नोट बुक’ का पहला गीत ‘तुझ बिन नहीं लगदा दिल मेरा. . . ’ जारी

मार्च माह के अन्तिम शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल की फिल्म ‘नोट बुक (Notebook)’ का पहला गीत ‘तुझ बिन नहीं लगदा दिल मेरा. . .’ आज जारी कर दिया गया है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 6:08:29

दिलों की बेचैनी को दर्शाता ‘नोट बुक’ का पहला गीत ‘तुझ बिन नहीं लगदा दिल मेरा. . . ’ जारी

मार्च माह के अन्तिम शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली प्रनूतन बहल (Pranutan Bahl) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की फिल्म ‘नोट बुक (Notebook)’ का पहला गीत ‘तुझ बिन नहीं लगदा दिल मेरा. . .’ आज जारी कर दिया गया है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माये गए इस गीत के जरिये एक खूबसूरत प्रेम कहानी का अहसास होता है। अक्षय त्रिपाठी के लिखे असरकारक शब्दों को विशाल मिश्रा ने संगीतबद्ध किया है और उन्होंने ही इसे अपनी सुरीली आवाज में गाया है। एक बार सुनने पर यह गीत इतना पसन्द नहीं आता लेकिन दो-तीन बार सुनने के बाद यह श्रोताओं के जेहन में छा जाता है।

सलमान खान (Salman Khan) द्वारा निर्मित ‘नोट बुक (Notebook)’ को पूरी तरह से कश्मीर (Kashmir) की हसीन वादियों में फिल्माया गया है। अरसे बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म को पूरी तरह वहाँ पर शूट किया गया है। ट्रेलर जारी होने के बाद से ही इस बात का अहसास हो गया था कि यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। अब यह कितनी गहराई तक दर्शकों के दिलों में समाती है इसका अहसास तो 29 मार्च को होगा जब यह दर्शकों के सामने होगी।

फिल्म की कहानी दो ऐसे युवाओं पर है जो एक-दूसरे को देखे बिना ही प्रेम करने लगते हैं। इस फिल्म के बारे में बॉलीवुड के गलियारों में कहा जा रहा है कि यह फिल्म युवा दिलों की धडक़नों को तेज करने वाली है। यदि ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘नोट बुक’ थाई फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ पर आधारित है। यह एक इमोशन, लव और डिवोशन से दिल को छू लेने वाली कहानी है। ‘नोट बुक’ कश्मीर की वादियों में पनपी एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक नितिन कक्कड़ ने किया है। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम