न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर बदली पीएम नरेन्द्र मोदी की प्रदर्शन तिथि, चुनाव से एक सप्ताह पहले होगा प्रदर्शन, पोस्टर जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बॉयोपिक फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ जो पहले 12 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली थी, अब यह एक सप्ताह पहले 5 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 20 Mar 2019 3:13:22

फिर बदली पीएम नरेन्द्र मोदी की प्रदर्शन तिथि, चुनाव से एक सप्ताह पहले होगा प्रदर्शन, पोस्टर जारी

विवेक ओबेराय अभिनीत और ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बॉयोपिक फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ जो पहले 12 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली थी, अब यह एक सप्ताह पहले 5 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को निर्माता आम चुनाव से एक सप्ताह पहले पेश कर रहे हैं। आम चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने मंगलवार को फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का दूसरा पोस्टर जारी किया। पोस्टर में विवेक और कुछ बच्चे तिरंगा परिधान में नजर आ रहे हैं। अभिनेता जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह सफेद कुर्ता-पाजामा पहने हुए हैं, वहीं उन्हें घेरे खड़े बच्चे केसरिया और हरे रंग की पोशाक में हैं। विवेक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘5 अप्रैल, 2019।’ यह फिल्म के पहले पोस्टर के बाद दूसरा पोस्टर है, जिसका जनवरी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में अनावरण किया था।

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर 2014 के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत और अंत में प्रधानमंत्री बनने तक के नरेंद्र मोदी के सफर को दिखाया जाएगा। इस बायोपिक का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ओमंग कुमार ने किया है और इसके निर्माता एस. सिंह, आनंद पंडित और विवेक ओबेराय के पिता सुरेश ओबेरॉय हैं।

विवेक ने खुद को मोदी की भूमिका में कैसे ढाला। इस बारे में पंडित ने एक बयान में कहा, ‘मैंने शूटिंग के दौरान विवेक को बहुत ध्यान से देखा। वह ज्यादातर समय सेट पर शांत रहते थे, लेकिन जैसे ओमंग एक्शन बोलते थे विवेक कैमरे के सामने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व में पूरी तरह ढल जाते थे।’ फिल्म निर्माताओं का कहना है कि इस फिल्म को हिन्दी के अतिरिक्त तमिल और तेलुगू भाषा में भी प्रदर्शित किया जाएगा। निर्माता संदीप सिंह ने कहा, हम इस फिल्म की सार्वजनिक मांग को देखते हुए इसे एक सप्ताह पहले प्रदर्शित कर रहे हैं। लोगों के बीच इसे लेकर बहुत प्यार और प्रत्याशा है और हम नहीं चाहते कि वे लंबे समय तक इंतजार करें। सिंह फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव निर्देशक हैं और उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। इसके साथ ही सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित भी इस फिल्म के निर्माता हैं। ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, मनोज जोशी, जरीना वहाब और राजेंद्र गुप्ता भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम