न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुआ फाइनल अब इस तारीख को रिलीज होगी 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक, मेकर्स ने किया ऐलान

5 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक अब 11 अप्रैल को रिलीज होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 11:17:00

हुआ फाइनल अब इस तारीख को रिलीज होगी 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक, मेकर्स ने किया ऐलान

5 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक अब 11 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। फिल्म पहले पांच अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन इसके निर्माताओं ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध की मांग करने वाली याचिका पर आठ अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया, जिसके बाद निर्माताओं ने नई तारीख की घोषणा की। फिल्म में मोदी का किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय ने कहा, "आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। भारतीय न्यायपालिका का धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि आपको फिल्म पसंद आएगी और यह आप सभी को प्रेरित करेगी। जय हिंद।"

बता दें कि 11 अप्रैल को ही लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है। निर्माता संदीप सिंह ने फिल्म के पोस्टर के साथ ट्वीट किया, "पीएम नरेंद्र मोदी' 11 अप्रैल को औपचारिक रूप से रिलीज होगी।" प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनी ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक को भारत में 1700 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 200 स्क्रीन्स दक्षिण भारत के लिए हैं और 1500 स्क्रीन्स हिन्दी भाषी क्षेत्रों के हैं। वहीं साथ ही दुनिया के 38 देशों की 600 स्क्रीन्स पर यह प्रदर्शित की जाएगी।

ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म मोदी की विनम्र शुरुआत से प्रधानमंत्री बनने की उनकी कहानी बयां करती है। ज्ञातव्य है कि कई विपक्षी पार्टियों ने भी चुनाव आयोग से इसकी रिलीज रोके जाने की मांग की थी। उनका आरोप है कि इस फिल्म के जरिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है। 11 अप्रैल से लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में इस फिल्म का प्रदर्शित होना सीधे तौर पर भाजपा को फायदा पहुँचाने वाला मसौदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम