न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निजी जीवन के चलते शुरूआत में नकारात्मक भूमिकाएँ मिलीं: नीना गुप्ता

गत वर्ष सैल्यूलाइड के परदे पर ‘बधाई हो’ के जरिये जबरदस्त वापसी करने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) को इस बात का बेहद अफसोस है कि अभिनय के शुरूआती दौर में फिल्मकारों ने उन्हें सिर्फ नकारात्मक भूमिकाएँ आफर की थी

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 17 Feb 2019 10:55:00

निजी जीवन के चलते शुरूआत में नकारात्मक भूमिकाएँ मिलीं: नीना गुप्ता

गत वर्ष सैल्यूलाइड के परदे पर ‘बधाई हो’ के जरिये जबरदस्त वापसी करने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) को इस बात का बेहद अफसोस है कि अभिनय के शुरूआती दौर में फिल्मकारों ने उन्हें सिर्फ नकारात्मक भूमिकाएँ आफर की थी। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि शायद यह मेरी निजी जिन्दगी के चलते हुआ था, जिसके चलते मुझे नायिका के रूप में अस्वीकृत कर दिया गया। मुझे वो किरदार मिले जो नकारात्मक थे। शनिवार की रात को एक्ट फेस्ट के दौरान नीना गुप्ता ने अभिनेता रजित कपूर के साथ चर्चा के दौरान यह बात कही।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) का कहना है कि उन्हें अपनी सार्वजनिक छवि और निजी जीवन के कारण अपने करियर के शुरुआती दिनों में केवल नकारात्मक भूमिकाएं ही मिलीं। मुझे अपनी सार्वजनिक छवि की वजह से बतौर अभिनेत्री भुगतना पड़ा, इसलिए मुझे लगता है कि सिनेमा में भूमिकाएं पाने के लिए लोगों की आंखों में एक खास तरह की छवि बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

neena gupta,national award winning actress neena gupta,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रजित कपूर के साथ अपनी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ‘समाज आज भी नहीं बदला है और यही कारण है कि मैं सभी आकांक्षी अभिनेत्रियों को विशेष रूप से बताना चाहती हूं - अपने पेशेवर स्थान पर बहुत स्पष्ट मत बनो। मैं भुगत चुकी हूं।’

neena gupta,national award winning actress neena gupta,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

वर्ष 1982 में रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ से अपने करियर की शुरुआत करते हुए नीना ने ‘जाने भी दो यारों’, ‘खलनायक’, ‘मंडी’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘बधाई हो’ में उनके अभिनय की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी बहुत तारीफ की। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना की माँ की भूमिका निभाई थी, जो 55 वर्ष की होने पर एक बार फिर से माँ बनती है। इस फिल्म ने अपने विषय, प्रस्तुतीकरण और नीना गुप्ता, सुरेखा सीखरी और गजराव सिंह के उम्दा और ना भूलने वाले अभिनय के चलते बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म के बाद नीना गुप्ता के पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे हैं लेकिन वे सिर्फ उन प्रस्तावों पर गौर कर रही हैं जिसमें उनकी भूमिका सशक्त है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल