न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परदे पर उतरेगी मदर टेरेसा की जिन्दगी, आखिर कब तक देखेंगे बॉयोपिक

भारत रत्न मदर टेरेसा की आधिकारिक बॉयोपिक बनाने की घोषणा की गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 6:54:01

परदे पर उतरेगी मदर टेरेसा की जिन्दगी, आखिर कब तक देखेंगे बॉयोपिक

राजकुमार हिरानी की संजय दत्त पर बनाई गई फिल्म ‘संजू’ की सफलता ने बॉलीवुड में बॉयोपिक फिल्मों की झड़ी लगा दी है। आज हर दूसरा निर्माता किसी न किसी की जिन्दगी को परदे पर उतार रहा है। लोगों की जिन्दगी में झांकने की आदत से मजबूर दर्शक इन फिल्मों को सहर्ष स्वीकार करता जा रहा है। फिल्मों को मिल रही सफलता के चलते यह ट्रेंड बन गया है। पिछले कुछ सप्ताह में कई बॉयोपिक की घोषणा हुई है और अब इसी में मदर टेरेसा भी शामिल हो गई हैं। भारत रत्न मदर टेरेसा की आधिकारिक बॉयोपिक बनाने की घोषणा की गई है। निर्माता प्रदीप शर्मा, नितिन मनमोहन, गिरीश जौहर और प्राची मनमोहन एसोसियेटेड प्रोड्यूसर मेहर अभिषेक के साथ मिलकर ‘मदर टेरेसा: द संत’ टाइटल पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ‘मदर टेरेसा: द संत’ को सीमा उपाध्याय ने लिखा है, वही फिल्म का निर्देशन भी करेंगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा अब तक यह फाइनल नहीं किया गया है। तवीशी डोगरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए इस फिल्म के निर्माण की सूचना दी है। शेयर किए गए पोस्टर में हाथ जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है वन अप एंटरटेनमेंट एण्ड स्टार तलाश प्रोमोशन्स प्रजेंट ‘मदर टेरेसा : द संत’। जारी हुए पोस्टर में इन दोनों के लोगो भी नजर आ रहे हैं।

mother teresa,mother teresa biopic,seema upadhyay,nitin manmohan,prerna mary pierick,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi,bollywood gossips hindi

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े सितारों को लिया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने इस बॉयोपिक के लिए सिस्टर प्रेमा मैरी पाइरिक और सिस्टर लेने से हाल ही में मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया है। मदर टेरेसा की जिंदगी पर इससे पहले भी कई डॉक्युमेंट्री और फिल्में बनाई जा चुकी हैं। सीमा उपाध्याय इस बॉयोपिक को हिंदी में बनाएंगी। सीमा बताती हैं कि वह मदर टेरेसा की कहानी पिछले तीन साल से लिख रही हैं। इस फिल्म में वह उनके जीवन के उन पहलुओं को सामने रखेंगी, जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। यह फिल्म लगभग 2 घंटे की होगी, जिसमें उनकी पूरी जिन्दगी को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि लोग इसे देखते समय बोरियत महसूस न करें।

इस फिल्म के इसी वर्ष अक्टूबर तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की शूटिंग दुनिया भर के उन जगहों पर होगी जहां मदर टेरेसा ने काम किया है। उनके जन्म स्थान से लेकर कोलकाता तक फिल्म को शूट किया जाएगा। फिल्म को 2020 में प्रदर्शित किया जाएगा। हालांकि अभी तक निर्माताओं की ओर से इसकी प्रदर्शन तिथि नहीं बताई गई है, सिर्फ वर्ष का उल्लेख किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम