न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोखिम लेने को तैयार रॉनी स्क्रूवाला, ‘केसरी’ के सामने ‘मर्द को दर्द. . . .’, ट्रेलर जारी

इस महीने की 21 तारीख को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी (Kesari)’ के सामने अपनी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता (Mard Ko Dard Nahi Hota)’ लेकर आ रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 5:36:04

जोखिम लेने को तैयार रॉनी स्क्रूवाला, ‘केसरी’ के सामने ‘मर्द को दर्द. . . .’, ट्रेलर जारी

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर विवादित और सफलतम फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ देने वाले निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ देने के बाद दर्शकों को डकैतों की जिन्दगी को करीबी से दिखाती ‘सोन चिडिय़ा’ दी, अब यही रॉनी स्क्रूवाला इस महीने की 21 तारीख को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी (Kesari)’ के सामने अपनी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता (Mard Ko Dard Nahi Hota)’ लेकर आ रहे हैं, जिसके जरिये वे अभिनेत्री भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दासानी को पेश कर रहे हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है।

ट्रेलर जारी करने से पहले निर्माताओं ने इसका एक नया पोस्टर जारी किया था। इस मजेदार ट्रेलर में निर्माताओं ने ‘उरी’ के प्रशंसकों के लिए भी एक सरप्राइज रखा है। जहाँ पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इस फिल्म के अजीब-ओ-गरीब पोस्टरों ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था, वहीं अब इस फिल्म में आपको ‘उरी’ के संवाद सुनने को मिलेंगे। इन संवादों की झलक ट्रेलर में भी नजर आ रही है।

mard ko dard nahi hota,mard ko dard nahi hota trailer,Akshay Kumar,kesari,mard ko dard nahi hota release date,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस छोटे से ट्रेलर में दर्शकों को सिनेमाघर ले जाने की भरपूर क्षमता है। जारी हुए ट्रेलर में अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) के अलावा राधिका मदान, महेश मांजरेकर, जिमित त्रिवेदी और गुलशन देवैया एहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में ‘पटाखा’ फेम राधिका का एक्शन अवतार हॉलीवुड एक्ट्रेस की याद दिलाने वाला है। अपने नाम के चलते प्रदर्शन से पूर्व ही दर्शकों में जिज्ञासा का केन्द्र बन चुकी इस फिल्म का निर्देशन व लेखन वसन बाला ने किया है। ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसे कभी दर्द नहीं होता। उसे एक ऐसे सिंड्रोम की शिकायत है जो दर्द का अहसास नहीं होने देता। इस वजह से वह जहाँ बचपन में काफी परेशान रहता है वहीं बड़े होने के बाद वह अपनी इस कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लेता है।

गौरतलब है कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 में वल्र्ड प्रीमियर करने के बाद वसन बाला की इस जबरदस्त फिल्म ने ‘असेसिनेशन नेशन’ और ‘हैलोवीन’ को हराकर पीपुल्स च्वाइस मिडनाइट मैडनेस अवॉर्ड जीता था। जिसके बाद से यह फिल्म काफी चर्चा में है। यह फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होने जा रही है, जहाँ इसका मुकाबला घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘केसरी’ से होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम