न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किल था ‘कलंक’ की भूमिका को स्वीकार करना: माधुरी दीक्षित

कभी सिने प्रेमियों के दिलों की धडक़ बनकर ‘धक-धक गर्ल’ का खिताब हासिल करने वाली 51 वर्षीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल’ का प्रमोशन कर रही

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 6:42:14

मुश्किल था ‘कलंक’ की भूमिका को स्वीकार करना: माधुरी दीक्षित

कभी सिने प्रेमियों के दिलों की धडक़ बनकर ‘धक-धक गर्ल’ का खिताब हासिल करने वाली 51 वर्षीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल’ का प्रमोशन कर रही हैं, जिसमें वे अनिल कपूर के साथ 18 साल बाद और इन्द्र कुमार के साथ 26 साल बाद काम कर रही हैं। अनिल कपूर के साथ उन्होंने अपनी अन्तिम फिल्म ‘पुकार’ की थी, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था और इन्द्र कुमार के साथ उन्होंने अन्तिम फिल्म ‘राजा’ की थी।

madhuri dixit,total dhamaal,kalank,karan johar,anil kapoor,bollywood,bollywood news,bollywood gossips in hindi

इन दिनों माधुरी दीक्षित लगातार मीडिया के सम्पर्क में हैं जहाँ वे अपनी फिल्म को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में मीडिया को दिए अपने एक साक्षात्कार में माधुरी दीक्षित अपनी अगली फिल्म ‘कलंक’ के बारे में कहा है कि उन्हें इस फिल्म को करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसकी सबसे बड़ी वजह श्रीदेवी रहीं, जो इस फिल्म को पहले कर रही थी। लेकिन फिल्म का फिल्मांकन शुरू होने से पहले ही श्रीदेवी की मौत हो गई। इस बात को पचाना बहुत मुश्किलों भरा रहा कि श्रीदेवी नहीं रही हैं और अब मुझे उनकी भूमिका को फिल्म में निभाना है।

madhuri dixit,total dhamaal,kalank,karan johar,anil kapoor,bollywood,bollywood news,bollywood gossips in hindi

फिल्म के निर्माता करण जौहर जब मेरे पास इस फिल्म और भूमिका के प्रस्ताव लेकर आए तो मैं बहुत शॉक्ड थी। मैंने शॉक्ड होते हुए उनसे कहा कि आप चाहते हैं कि मैं यह भूमिका करूं। करण जौहर भी क्या करते उन्हें फिल्म के लिए किसी न किसी को तो लेना ही था। इसी के चलते उन्होंने इस भूमिका के लिए मुझे चुना। उन्हें लगा कि मैं श्रीदेवी का बेहतरीन विकल्प हो सकती हूं। इस फिल्म को स्वीकार करने के बाद भी मुझे श्रीदेवी की मौत को स्वीकार करना बहुत मुश्किल लगा।

madhuri dixit,total dhamaal,kalank,karan johar,anil kapoor,bollywood,bollywood news,bollywood gossips in hindi

मीटू आन्दोलन पर बात करते हुए माधुरी दीक्षित का कहना था कि उन्हें उस वक्त बहुत आश्चर्य हुआ था जब उनको जानकारी मिली की अभिनेता आलोक नाथ और निर्देशक सौमिक सेन पर भी यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाये गए हैं। आलोकनाथ पर लेखिका निर्देशिका विनीता नंदा ने और सौमिक सेन पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या मीटू आन्दोलन में इन लोगों का नाम देखना उनके लिए हृदय विदारक था, तो माधुरी ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘यह हमेशा चौंकाने वाला है, क्योंकि आप उन्हें जान चुके हैं और आप उनसे परिचित नहीं हैं।’ जब कुछ सामने आता है तो यह हमेशा चौंकाने वाला होता है। आपने जो जाना है और आप जो पढ़ रहे हैं वह दो अलग-अलग लोग हैं। यह बहुत चौंकाने वाला था।’’

माधुरी दीक्षित की ‘टोटल धमाल’ आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है जिसमें उनके साथ अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म पूरी तरह कॉमेडी फिल्म है जिसमें हर सितारा पैसों के पीछे भागता नजर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम