न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अंधाधुन’ के तब्बू जैसा ग्रे शेड रोल करना चाहती हैं कृति सेनन

आगामी सप्ताह डेढ साल के अन्तराल के बाद ‘लुका छिपी (Luka Chuppi)’ के जरिये फिल्मी परदे पर नजर आने वाली अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 5:30:09

‘अंधाधुन’ के तब्बू जैसा ग्रे शेड रोल करना चाहती हैं कृति सेनन

आगामी सप्ताह डेढ साल के अन्तराल के बाद ‘लुका छिपी (Luka Chuppi)’ के जरिये फिल्मी परदे पर नजर आने वाली अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान लगातार वे मीडिया से भी बातचीत कर रहे हैं। कृति सेनन (Kriti Sanon) को उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ‘सोन चिडिय़ा (Sonchiraiya)’ से टकराव होने के बावजूद भी दर्शक उनकी फिल्म ‘लुका छिपी (Luka Chuppi)’ को पसन्द करेंगे, क्योंकि यह पूरी तरह से युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में ही कृति सेनन सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिनेश विजन की फिल्म ‘राब्ता’ में नजर आ चुकी हैं। ‘लुका छिपी (Luka Chuppi)’ का निर्माण दिनेश विजन (Dinesh Vijan) ने किया है और निर्देशन किया सिनेमेटोग्राफर लक्ष्मण उत्तेकर ने, यह उनकी पहली निर्देशकीय फिल्म है।

kriti sanon,luka chuppi,tabu,kartik aaryan,dinesh vijan,sushant singh rajput,son chiraiya,kriti sanon movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में लुका छिपी (Luka Chuppi) के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कृति सेनन (Kriti Sanon) ने कहा कि उन्होंने अब तक फिल्मों में पॉजिटिव लीड रोल ही निभाए हैं। लेकिन उनकी इच्छा निगेटिव लीड रोल करने की है। कृति सेनन (Kriti Sanon) फिल्म ‘अंधाधुन (Andhadhun)’ में तब्बू (Tabu) जैसा किरदार निभाना चाहती हैं। कृति के करीबियों का कहना है कि वे इस तरह के निगेटिव रोल वाली किसी पटकथा का इंतजार कर रही हैं। वे इसलिए भी ऐसा रोल करना चाहती हैं क्योंकि इससे पहले काजोल, करीना, प्रियंका चोपड़ा को इस तरह के रोल से फायदा मिला है। हालांकि बाकी एक्ट्रेसेस ने काफी समय बिताने के बाद ऐसे किरदार अदा किए थे, लेकिन कृति करिअर के शुरू में ऐसा जोखिम लेने का मन बना चुकी हैं।

kriti sanon,luka chuppi,tabu,kartik aaryan,dinesh vijan,sushant singh rajput,son chiraiya,kriti sanon movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कृति सेनन (Kriti Sanon) की पिछली प्रदर्शित फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था, जो इस दिनों कंगना रनौत को लेकर फिल्म ‘पंगा’ का निर्देशन कर रही हैं। ‘बरेली की बर्फी’ से पहले कृति सेनन की फिल्म ‘राब्ता’ का प्रदर्शन हुआ था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। कृति सेनन को पूरी उम्मीद है कि ‘लुका छिपी’ के जरिये वे एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम